{"_id":"68b9e84c680a7f3cc6027105","slug":"30-lakhs-extorted-in-the-name-of-getting-american-citizenship-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143315-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अमेरिकी नागरिकता दिलाने के नाम पर ऐंठे 30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अमेरिकी नागरिकता दिलाने के नाम पर ऐंठे 30 लाख
Fri, 05 Sep 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव पिंजौरा पाबनी कला के युवक ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे अमेरिका की नागरिकता दिलाने के नाम पर गांव सलेमपुर के युवक ने 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। साथ ही उसे फर्जी एयर टिकट देकर विदेशी जेल भी भिजवा दिया।
करीब एक साल अमेरिकी जेल में रहने के बाद उसे अमेरिका से डिपोर्ट कर वापस भेजा गया है। एसपी ने मामले की जांच करवा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गांव पिंजौरा निवासी जतिन ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह पांच साल के वर्क वीजा पर लंदन में रह रहा था। तभी उसकी मुलाकात गांव सलेमपुर के युवक से हुई। युवक ने बताया कि वह उसे अमेरिका की नागरिकता दिलवा देगा, जिसमें 30 लाख रुपये का खर्च आएगा। उसकी बातों पर भरोसा कर वह राजी हो गया।
युवक ने उसे पिछले साल 31 मई को उसे अमेरिका ले जाने के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन का एयर टिकट दिया। साथ ही यह तय हुआ कि जब वह अमेरिका पहुंच जाएगा तो 30 लाख रुपये देने होंगे। जतिन ने बताया कि उसे अलग-अलग कई देश में घूमा कर फर्जी एयर टिकट दे दिया। इसके बाद उसे एजेंट ने कार से अमेरिका बॉर्डर पर भिजवाया, पर वहां का उसका वीजा नहीं था तो उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट की गई। तब उसने पिता को फोन कर यहां से दो किश्तों में 17 लाख व 13 लाख रुपये आरोपी को दिलवाए। इसके बाद अमेरिकी पुलिस ने उसे पकड़ लिया और वह एक साल तक अमेरिकी जेल में रहा। अब जब अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया तो उसे भी भारत भेज दिया गया। जतिन ने एसपी को बताया कि आरोपी का बड़ा गिरोह है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाए।