फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   292 samples failed the bacteriological test, the urban area was the worst affected.

Yamuna Nagar News: बैक्टीरियोलॉजिकल जांच में 292 सैंपल फेल, नगर क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित

Sat, 10 Jan 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
292 samples failed the bacteriological test, the urban area was the worst affected.
आजाद नगर में नाली के बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन को ठक करते कर्मी। संवाद
यमुनानगर। पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। अप्रैल 2025 से 9 जनवरी 2026 तक नौ माह के निरीक्षण में कुल 7,298 पानी के सैंपल जांचे गए, जिनमें से कई में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व पाए गए। बैक्टीरियोलॉजिकल जांच में 292 सैंपल फेल हुए, जिसमें नगर क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहा। वहीं यह स्थिति सीधे तौर पर जिले में लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी है। वहीं, लैब में हाल ही में कराई गई जांच में ट्यूबवेलों के पानी का टीडीएस स्तर 100 से 300 के बीच पाया गया, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप माना जा रहा है।
विज्ञापन

पेस्टिसाइड टेस्ट रहा शून्य
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पूरे समय अवधि में पेस्टिसाइड टेस्ट के तहत एक भी सैंपल की जांच नहीं की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि कृषि प्रधान जिले में कीटनाशकों का असर जल स्रोतों पर पड़ सकता है, इसलिए पेस्टिसाइड जांच बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बैक्टीरिया युक्त पानी से डायरिया, टाइफाइड और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जिले में पाइपलाइन, टंकियों और जल स्रोतों की नियमित सफाई व निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन


नालियों के पास से गुजर रही पाइपलाइन
जानकारी के अनुसार जिले में कई जगहों पर पेयजल पाइपलाइन नाली के बीच या फिर पास से गुजर रही है। बात करें तो आजादनगर कॉलोनी व जगाधरी शहर में इस तरह के उदाहरण काफी मिल जाएंगे। जोकि स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। क्योंकि इससे नालियों में अक्सर गंदा पानी, सीवेज और औद्योगिक अपशिष्ट बहते हैं। अगर पाइपलाइन में किसी भी तरह का दरार, लीकेज या कमजोर जोड़ है, तो यह गंदा पानी पाइप में चला सकता है।इससे पानी में बैक्टीरिया, वायरस और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीव मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इससे जलजनित रोग जैसे टाइफाइड, हैजा, डायरिया, त्वचा और आंखों से जुड़े संक्रमण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां-जहां पुरानी पाइपलाइन है उन्हें बदला जा रहा है। इसके अलावा जहां-जहां पुरानी पाइपलाइन है उसका सर्वे भी किया जाता है। फिर बजट बनाकर उसे बदलने की प्रक्रिया होती है। लोगों को स्वच्छ जल मिले यही हमारी प्राथमिकता रहती है।

-दिनेश गाबा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।

आजाद नगर में नाली के बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन को ठक करते कर्मी। संवाद

आजाद नगर में नाली के बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन को ठक करते कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed