फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2.80 lakhs looted in the name of sending to Iraq

Yamuna Nagar News: इराक भेजने के नाम पर 2.80 लाख हड़पे

Tue, 10 Dec 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
2.80 lakhs looted in the name of sending to Iraq
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इराक भेजने के नाम पर ऊंचा चांदना गांव निवासी मोहम्मद इकबाल से दो लाख 80 हजार रुपये हड़प लिए गए। आरोप पंजाब के जिला गुरदासपुर के पंजगरैया बटाला निवासी संदीप सिंह पर लगा है। आरोप है कि आरोपी ने रुपये लेकर इकबाल को जाली वीजा देकर फ्लाइट से दो दिन पहले टिकट रद्द करवा दिया। इसके बाद से आरोपी को फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मोहम्मद इकबाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले वह इराक जाना चाहता था। इस दौरान विदेश में रह रहे उसके परिचित ने उसे बताया कि पंजाब के जिला गुरदासपुर के गांव पंजगरैया बटाला निवासी संदीप सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसे भी संदीप ने विदेश भिजवाया था। उसके परिचित ने उसे आरोपी संदीप का मोबाइल नंबर दे दिया।
विज्ञापन

उसने संदीप के पास फोन किया तो गत 22 सितंबर को उसने उसे ब्यास मिलने के लिए बुलाया। वह अपने दामाद को लेकर ब्यास आरोपी से मिलने के लिए चला गया। आरोपी ने उसे जल्द की इराक भेजने का आश्वासन दिया। इसके लिए उसने दो लाख 80 हजार रुपये का खर्च आने की बात कही। उसने आरोपी पर विश्वास करके उसे दो लाख रुपये एडवांस दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने 24 सितंबर को उसके व्हाट्सएप पर इराक का वीजा भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे 40 हजार रुपये देने को कहा। उसने आरोपी के अकाउंट में पैसे भेज दिए। कुछ दिन बाद ही आरोपी ने उसकी इराक की टिकट भी व्हाट्सएप कर दी। इतनी जल्दी वीजा देने पर उन्हें शक हुआ। यात्रा से दो दिन पहले ही आरोपी ने उसकी टिकट कैंसल करवा दी।

जब वह फोन पर आरोपी से बात करने लगा तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। छप्पर थाना प्रभारी रामपाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed