फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   28 thousand rupees withdrawn from woman's account

महिला के खाते से निकाले 28 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
28 thousand rupees withdrawn from woman's account
यमुनानगर। ओएलएक्स पर एक्सरसाइज मशीन खरीदने के बहाने अज्ञात महिला ने सेक्टर-17 निवासी सोनम नारंग के अकाउंट से 28 हजार रुपये निकाल लिए। जांच अधिकारी एएसआई इरशाद अली का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 निवासी राजन नारंग ने सेक्टर बताया कि 19 सितंबर को अपने अपने पिता की एक्सरसाइज करने की मशीन बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाली थी। जिसमें उसने अपना मोबाइल नंबर भी डाला था। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि वह एक्सरसाइज मशीन खरीदना चाहती थी। उसने आरोपी महिला को मशीन की कीमत 35 सौ रुपये बताई। आरोपी महिला ने उसे गूगल पे से मशीन की पेमेंट करने के लिए कहा। उसने आरोपी महिला की बातों पर विश्वास कर दिया। महिला ने उसके गूगल पे अकाउंट पर पेमेंट करने के लिए एक लिंक भेजा। मगर उस समय उसका गूगल पे नहीं चल रहा था। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी सोनम का गुगल पे मोबाइल नंबर आरोपी महिला को दे दिया।
विज्ञापन

आरोपी महिला ने पहले उसके अकाउंट में पांच रुपये डाले और चेक करने को कहा। फिर आरोपी महिला ने उसकी पत्नी के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसकी पत्नी के अकाउंट से 35 सौ रुपये कट गए। जब उसने आरोपी महिला को अकाउंट से पैसे आने की बजाय कटने के बारे कहा तो उसने कहा कि आप 35 सौ रुपये दोबारा डाल दो। जिसके बाद आपके पैसे वापस आ जाएंगे। मगर फिर से उनके पैसे कट गए और वापस नहीं आये। फिर उसने 10500 रुपये डालने के लिए कहा, जिस पर उसने आरोपी महिला के कहे अनुसार उसके भेजे गए लिंक पर फिर से 10500 रुपये डाल दिए। ऐसा आरोपी ने दो बार किया। इस प्रकार आरोपी महिला ने उनसे 28 हजार रुपये ठग लिये। इसके बाद आरोपी महिला का मोबाइल बंद हो गया। परेशान होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed