फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   28 accused including one thousand prizes arrested in Operation Assault

ऑपरेशन आक्रमण में एक हजार इनामी समेत 28 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
28 accused including one thousand prizes arrested in Operation Assault
ऑपरेशन आक्रमण के तहत वाहनों की जांच करती पुलिस - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण के तहत जिला पुलिस ने एक हजार के इनामी समेत 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए वन की टीम ने न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी शिवाली शर्मा को तीन कारतूस के साथ काबू किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। इसी तरह स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने सहारनपुर के मोहल्ला अली निवासी महरूफ, झोटेवाला निवासी नावेद को काबू किया है। इनके कब्जे से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, एक चोरी सुधा बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

नावेद बेल जंप रह चुका है। दोनों आरोपियों ने अभी तक 10 से 11 चोरी की वारदात कबूली है। इसके अतिरिक्त चोरी की बाइक के साथ मंधार निवासी कुलदीप उर्फ कुड़ी को काबू किया है। वहीं, एक हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रतापनगर क्षेत्र के बागपत निवासी कासिम को काबू किया गया। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अशरफ अली को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। एंटी बरग्लेरी स्टाफ ने अकालगढ़ निवासी आमिर खान उर्फ वसीम को काबू किया। इसी थाना ने नंदा कॉलोनी साजिद उर्फ नीमा को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने खड्डा कॉलोनी निवासी अनुज को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया। सदर पुलिस ने टापू कमालपुर निवासी जोग ध्यान, मंडोली निवासी अकबर अली, मंडोली निवासी नदीम व शादीपुर निवासी शाहरुख को काबू किया। गांधीनगर पुलिस ने जोगिंदर नगर निवासी कपिल को जुएं के 1150 रुपये के साथ काबू किया। इसी थाना ने जम्मू कॉलोनी निवासी गीता राम को 10 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी थाना ने शिव नगर कैंप निवासी जसवीर सिंह को दो किलो 475 ग्राम गांजा पति के साथ काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर पुलिस ने महरुद्दीनपुर निवासी हारून को चोरी की बाइक के साथ काबू किया। वहीं, ब्राह्मण खेड़ा निवासी जरनैल सिंह को देसी शराब के साथ काबू किया। साढौरा पुलिस ने आंबेडकर नगर निवासी बलवीर सिंह को नौ बोतल के साथ काबू किया। साढौरा निवासी विनय गुप्ता, जामुनवाला निवासी इस्लाम, नयागांव निवासी रिजवान को काबू किया गया। इसी तरह पंजाब के पटियाला निवासी अवतार सिंह को काबू किया गया। छछरौली पुलिस ने गांव बलौली के जागीर सिंह को मारपीट सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया। वह अदालत से भगोड़ा था। प्रताप नगर पुलिस ने रायपुर निवासी सौद को काबू किया। जठलाना थाना ने अरुण कुमार निवासी जठलाना थाना को नौ बोतल देसी शराब के साथ काबू किया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर का कहना है कि यह धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed