फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   250 acres of crops submerged due to breaking of Pathrala track

Yamuna Nagar News: पथराला की पटरी टूटने से 250 एकड़ फसल डूबी

Sun, 17 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
250 acres of crops submerged due to breaking of Pathrala track
बरौली माजरा गांव में टूट पथराला नदी की पटरी। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। बरौली माजरा में पथराला नदी की पटरी टूटने से माजरा गांव में पानी घुस गया है। बाढ़ से गांव में गलियों व घरों में जलभराव हो गया। बाढ़ से गांव में करीब 250 एकड़ फसल पानी में डूब गई। पटरी टूटने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गलियों में पानी भरने से लोगों का कहीं आना-जाना मुश्किल हो गया। लोगों का कहना है कि काफी पहले अधिकारियों को पटरी को बांधने की गुहार लगाई गई थी, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी।
ग्रामीण इकराम खान, उदय सिंह, मुमताज, सुरेंद्र ने बताया कि करीब दो महीने पहले गांव के पास से गुजर रही पथराला नदी की पटरी टूट गई थी। जिसको लेकर प्रशासन को पटरी बनाने के लिए गुहार लगाई थी। सिंचाई विभाग की लापरवाही से पहले भी गांव में बाढ़ आई थी और उसके बाद भी विभाग ने पटरी ठीक नहीं की गई।
विज्ञापन

इस कारण से शनिवार को पथराला नदी में आई बाढ़ का पानी गांव में घुस गया। गांव के साथ लगती करीब 250 एकड़ फसल पूरी तरह से पानी में डूब गई है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव से लगती पटरी बनवाने के लिए कई बार-बार प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं पर उनकी कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरौली माजरा के किसान बताते हैं कि करीब एक महीने पहले अचानक पटरी टूट गई थी। तब ग्रामीणों ने मिलकर अस्थायी रूप से मिट्टी डालकर पानी रोकने की कोशिश की, लेकिन बारिश और लगातार रिसाव के कारण यह टिक नहीं पाई। हालत यह है कि गांव की गलियों से खेतों तक पानी है। किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हमने फसल पर हजारों रुपये खर्च किए हैं। बीज, खाद व मजदूरी में जो खर्च किया है वह सब डूब गईं, पटरी जल्द नहीं बनी तो हमारा साल भर का मेहनताना बर्बाद हो जाएगा।
समय से पानी न निकला तो किसानों को होगा नुकसान

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय रहते खेतों तक पानी नहीं पहुंचा तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। एक एकड़ धान की खेती में लगभग 20 से 25 हजार रुपये का खर्च आता है। पानी की कमी के चलते उत्पादन आधा रह जाए तो किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक का घाटा उठाना पड़ सकता है। बरौली माजरा और आसपास के करीब सौ किसानों पर यह संकट मंडरा रहा है।
पथराला नदी की टूटी पटरी की मरम्मत के लिए स्थानीय सहित जिला प्रशासन तक गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बाद भी पटरी की मरम्मत नहीं करवाई गई। - इसरार, सरपंच प्रतिनिधि माजरा गांव छछरौली।

जिस जगह पर पटरी टूटी है वहां किसानों व पंचायत का विवाद है। कार्य शुरू करने के लिए मजदूरों को भेजा गया था। विवाद के चलते उन्हें वापस बुलाना पड़ा था। प्रशासन के सहयोग से मरम्मत करवा दी जाएगी। - विनोद छाछिया, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।

बरौली माजरा गांव में टूट पथराला नदी की पटरी। संवाद

बरौली माजरा गांव में टूट पथराला नदी की पटरी। संवाद- फोटो : mathura

बरौली माजरा गांव में टूट पथराला नदी की पटरी। संवाद

बरौली माजरा गांव में टूट पथराला नदी की पटरी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed