फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   25 acres of land in Bibipur submerged in Yamuna

Yamuna Nagar News: बीबीपुर में 25 एकड़ भूमि यमुना में समाई

Sat, 06 Sep 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
25 acres of land in Bibipur submerged in Yamuna
बीबीपुर में कटाव रोकने के लिए मिट्टी के कट्टे भरते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। यमुना के साथ लगते बीबीपुर गांव में लगभग 25 एकड़ पॉपुलर लगी जमीन यमुना में कटाव लगने से बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक 75 लाख की पॉपुलर की लकड़ी यमुना का पानी बहा ले गया है। यमुना के साथ लगते गांवों में कटाव इतनी तेजी से हुआ है कि यमुना और गांव के बीच महज तीन एकड़ की दूरी बची है।
ग्रामीण फरियाद, कामिल, मोहम्मद अखलाक, जय कुमार ने बताया कि बीबीपुर गांव में इस बार यमुना के पानी से बहुत नुकसान हुआ है। यमुना के किनारों पर कटाव होने की वजह से बीबीपुर व पड़ोसी गांवों की लगभग 25 एकड़ जमीन यमुना में समा चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ज्यादातर किसान इस जमीन में पॉपुलर व गन्ना की खेती करते हैं।
विज्ञापन

यमुना में समा चुकीं सारी जमीन में पॉपुलर के पेड़ खड़े थे, जो कि कटाई के लिए बिल्कुल तैयार थे। एक एकड़ में तीन लाख से ज्यादा का पॉपुलर था। जिस हिसाब से कुलल 75 लाख का पॉपुलर था जो कि यमुना में कटाव लगने से पानी में बह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से पिछले वर्ष गांव व जमीनों की सुरक्षा के लिए कोई भी बाढ़ राहत कार्य नहीं किया गया था। जिला प्रशासन अब यमुना में कटाव रोकने के लिए मिट्टी के कट्टे लगवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed