Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2461 bags of urea fertilizer seized from illegally run warehouse

Yamuna Nagar News: अवैध रूप से चलाए जा रहे गोदाम से यूरिया खाद के 2461 बैग पकड़े

Fri, 09 May 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
2461 bags of urea fertilizer seized from illegally run warehouse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ताजकपुर गांव के रकबा से सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने यूरिया के बैग से भरा अवैध गोदाम पकड़ा। गोदाम में कृषि योग्य यूरिया के 2461 बैग थे। विभाग ने गोदाम से यूरिया के आठ सैंपल लिए है। इसके साथ ही गोदाम को सील करके थाना सदर यमुनानगर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि ताजकपुर गांव के पास यूरिया का अवैध गोदाम है, जिसमें कृषि योग्य यूरिया को बेचा जाता है। तब से वह इसमें दबिश के इंतजार में थे।
विज्ञापन

इसके लिए वह कई बार गोदाम में गए,। हर बार वहां पर ताला लगा मिलता था। वीरवार दोपहर वह गोदाम में गए तो अंदर से एक ऑटो निकला, जिसमें यूरिया के 10 से 12 बैग थे। ऑटो को पकड़ कर वह तुरंत टीम के साथ गोदाम में गए। गोदाम में यूरिया के सैकड़ों बैग थे। गिनती करने पर इनकी संख्या 2461 मिली। गोदाम के बाहर एक बोर्ड लगा था जिस पर दहिया खाद भंडार, नजदीक रतनपुरा लिखा था। अधिकारियों ने इस लाइसेंस की जांच की तो पता चला कि इस लाइसेंस के अनुसार गोदाम रतनपुरा गांव में होना चाहिए था। लेकिन गोदाम ताजकपुर के रकबा में बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति गोदाम की लोकेशन नहीं बदली जा सकती। गोदाम बदलने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय में रिक्वेस्ट लेटर लिख कर देना होता है। डॉ. डबास ने बताया कि दहिया खाद भंडार का लाइसेंस सतीश के नाम पर है, जो जनवरी 2024 में खत्म हो चुका था। गोदाम में सतीश की जगह नरेंद्र दहिया पहुंचा था। वहीं इसी गोदाम को तीन साल पहले भी सील किया गया था। लाइसेंस में गोदाम की लोकेशन किस स्तर पर बदली गई इसका भी पता किया जाएगा।
एचयूआरएल कंपनी की यूरिया
गोदाम से यूरिया के जो 2461 बैग मिले हैं, वह एचयूआरएल कंपनी से निर्मित हैं। गोदाम में पहुंचे नरेंद्र दहिया ने बताया कि उन्होंने कंपनी का यूरिया बेचने के लिए प्राधिकरण पत्र ले रखा है। इस पर टीम ने कंपनी से संपर्क किया। वहां से कंपनी ने लिखित में रसीद लिए जाने की बात मानी। परंतु आरोपियों की ओर से कंपनी का यह प्राधिकरण पत्र कृषि विभाग के कार्यालय में जमा नहीं कराया गया था, जबकि यह जमा करना होता है। गोदाम से पीओएस मशीन भी मिली है। इस मशीन में फिंगर प्रिंट स्कैन करने के बाद ही यूरिया दिया जाता है। नेटवर्क न होने के कारण पता नहीं चल सका कि स्टॉक में कितना यूरिया है।

ताजकपुर गांव के रकबा में कृषि योग्य यूरिया से भरा अवैध गोदाम मिला है। इसमें यूरिया के 2461 बैग थे। यूरिया के सैंपल लेकर गोदाम को सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर यमुनानगर में केस दर्ज कराया गया है। -डॉ. आदित्य डबास, उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed