{"_id":"682395fbf8c319f7fc045297","slug":"24-players-of-career-defense-school-won-medals-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-137648-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कॅरिअर डिफेंस स्कूल के 24 खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कॅरिअर डिफेंस स्कूल के 24 खिलाड़ियों ने जीते पदक
Wed, 14 May 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में कॅरिअर डिफेंस स्कूल के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया। स्कूल के 24 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्ग व श्रेणी में पदक हासिल किए। स्कूल लौटने पर खिलाड़ियों व कोच का स्टाफ ने स्वागत किया।
कोच अंजली सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में कींजल, अम्बर, एंजल, दिव्यांश, लविश, देवांश, वर्षा, प्रिया गर्ग, अंकिता, सोत्रिक, वाशी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। शिवानी, तमन्ना, मनिंद्र, चंद्रमोहन व जश्वी ने रजत पदक प्राप्त किए। डोली, देव्यांशा, रक्षना, अध्या, गनिष्का, प्रभगुण, देवांश, दक्ष ने कांस्य पदक पाए।
कोच ने बताया कि सभी खिलाड़ी अलग-अलग स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं। सभी का सपना देश के लिए ओलंपिक में खेलने व पदक जीतने का है, इसके लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। अपनी ओर से खेल की बारीकियां बताकर उनका सपने साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल प्रवीन विग, वाइस प्रिंसिपल हर्ष शर्मा, स्पोर्ट्स हेड मिलाप सिंह व स्टाफ ने खिलाड़ियों का स्वागत कर बधाई दी। प्रिंसिपल प्रवीन विग ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत व कोच व स्टाफ के प्रशिक्षण की वजह से मिली है। आगे भी खिलाड़ी व स्टाफ बेहतर प्रदर्शन करें।