फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   230 models displayed in science exhibition

Yamuna Nagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में 230 मॉडलों का प्रदर्शन

Mon, 19 Aug 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
230 models displayed in science exhibition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने 230 मॉडल बनाकर उनका प्रदर्शन किया। विद्यालय के वाइस चेयरमैन सतीश सलूजा व और संयुक्त सचिव सुनील चंद्रा, आरूषि चंद्रा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए मॉडलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है और इनको आगे प्रयोग में लाया जा सकता है। विद्यालय के प्रिंसिपल एसके नरूला ने कहा कि हर साल विद्यार्थियों द्वारा अपनी प्रतिभा के अनुसार एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए जाते हैं।
विज्ञापन

कई बार तो देखने वाले भी अचंभित हो जाते हैं कि ऐसे मॉडल भी बनाए जा सकते हैं। इससे इनोवेशन को बढ़ावा मिलता है जिससे नए आइडिया सामने आते हैं। इन्हीं आइडिया के आधार पर वैज्ञानिक नए अविष्कार करके देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करते हैं। इस मौके पर विद्यालय के पूर्व छात्र विनोद सेठी, पूर्व अध्यापक देवराज जग्गी, रजनीश, जय कृष्ण और विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed