फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   23 admissions on the last day of the third phase in Nodal ITI

Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में तीसरे चरण के अंतिम दिन 23 दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
23 admissions on the last day of the third phase in Nodal ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तीसरे चरण का अंतिम दिन सोमवार को हुई तेज बारिश की भेंट चढ़ गया। इस दिन अब तक के सबसे कम दाखिले हुए। अंतिम दिन नोडल आईटीआई में मात्र 23 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया। इसके साथ ही ऑनलाइन प्रक्रिया का तीसरा चरण समाप्त हो गया है।
हालांकि सुबह नोडल आईटीआई में विद्यार्थियों की भीड़ देखने को मिली थी लेकिन 12 बजे शुरू हुई बारिश के कारण पूरा दिन विद्यार्थी नहीं आए। इस दौरान कुल 23 में से 19 दाखिले सुबह ही हुए थे जबकि दोपहर के समय मात्र चार ही दाखिले हुए। विद्यार्थी न होने के कारण दाखिला समिति के सदस्य पूरा दिन खाली बैठे रहे।
विज्ञापन

आईटीआई की ऑनलाइन प्रक्रिया का तीसरा चरण समाप्त हो गया है। इसमें भी वरीयता सूची में विद्यार्थियों को अलॉट सभी सीटों पर दाखिले नहीं हो पाए। तीसरे चरण में कुल 382 सीटें विद्यार्थियों को अलॉट की गई थीं जिनमें से कुल 238 सीटों पर दाखिला हुआ है और 144 सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने का मंगलवार को अंतिम दिन है। मंगलवार तक फीस जमा न करवाने वाले विद्यार्थियों का दाखिला रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद चौथा चरण शुरू होगा। नोडल आईटीआई की तीनों चरण की प्रक्रिया के बाद कुल 1348 में से 788 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और 560 रिक्त हैं।
वहीं, तीनों चरणों में शामिल आठ विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने अपना दाखिला रद्द करवा दिया है। इसके बाद नोडल आईटीआई की रिक्त सीटों की संख्या 568 हो गई हैं।
सबसे ज्यादा दाखिले तीसरे चरण में हुए हैं। पहली वरीयता सूची में 753 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी जिनमें से मात्र 350 ने ही दाखिला लिया था और 403 सीटें खाली रह गई थीं। दूसरी वरीयता सूची में 335 को सीट अलॉट की गई थीं जिनमें से 187 ने दाखिला लिया था और 148 रिक्त रह गई थीं। तीसरी सूची में 382 में से 238 पर दाखिले हुए हैं और 144 सीटें रिक्त रह गईं। पहली सूची में 46, दूसरी में 55, तीसरी में सूची में अलॉट कुल सीटों में से 62 प्रतिशत पर दाखिले हुए हैं।
चौथा चरण 30 को होगा शुरू

आईटीआई की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया का अंतिम चरण 30 को शुरू होगा। इस दौरान पोर्टल पर रिक्त सीटों की संख्या दिखाई जाएगी। विद्यार्थियों के पास आवेदन करने का 31 तक का समय होगा। एक से तीन अगस्त तक कोई प्रक्रिया नहीं होगी। चार अगस्त को चौथी वरीयता सूची जारी की जाएगी। इसमें विद्यार्थी 8 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच और 9 अगस्त तक फीस जमा करवा सकेंगे।

तीसरे चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीन चरणों के बाद आईटीआई की 780 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं और 568 सीटें रिक्त हैं। 30 से ऑनलाइन प्रक्रिया का चौथा चरण शुरू होगा। इसके बाद ओपन काउंसलिंग करवाई जाएगी। - दीपेश महेंद्र, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed