फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   227 students were awarded degrees at the convocation ceremony

Yamuna Nagar News: दीक्षांत समारोह में 227 विद्यार्थियों को दी उपाधि

Tue, 28 Apr 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
227 students were awarded degrees at the convocation ceremony
मेधावी छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित करते अति​थि। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में वार्षिक दीक्षांत समारोह उत्साह से मनाया गया। इस दौरान 227 स्नातक व स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। उपाधि पाकर विद्यार्थियों में भारी खुशी देखने को मिली और उन्होंने नाचकर खुशी मनाई।
मुख्यातिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व साहित्यकार जंग बहादुर गोयल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. अनिल धवन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करके की। इसमें कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियों और अन्य गतिविधियों का उल्लेख किया गया। उन्होंने छात्रा प्रांजल शर्मा का गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होना और यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत नेपाल जाना कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण बताया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि गोयल ने शिक्षा के साथ नैतिकता, सहानुभूति और जिम्मेदार नागरिक बनने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में रुचि अनुसार कार्य करने और पुस्तकों को मित्र बनाने की प्रेरणा दी। समारोह में विश्वविद्यालय में उच्च रैंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को नकद पुरस्कार दिए गए। शिवानी और अपेक्षा गोयल को 11-11 हजार रुपये, वंशिका और बिंदु को 5-5 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई।

मेधावी छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित करते अतिथि। प्रवक्ता

मेधावी छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित करते अतिथि। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed