फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   22 lakh fraud accused arrested in the name of selling land, Yamunanagar

जमीन बेचने के नाम पर 22 लाख की ठगी आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
22 lakh fraud accused arrested in the name of selling land, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जमीन बेचने के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करतारपुरा निवासी प्रभात दत्ता के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
जगाधरी की अमर विहार कॉलोनी निवासी आकाशदीप गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी प्रभात दत्ता व तुषार दत्ता ने उसे जानकारी दी थी कि उनकी मां ने उनके नाम 17 कनाल दो मरले की जमीन है, जिसमें छह कनाल सात मरले में मशीनरी समेत फैक्टरी है। वे इस जमीन को बेचना चाहते हैं। उसका 22 लाख रुपये में जमीन का सौदा हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने आरोपियों को बयाना के तौर पर साढ़े सात लाख रुपये दे दिए। बाद में आरोपियों ने थोड़े-थोड़े कर उससे 22 लाख रुपये। मई 2021 के आखिरी सप्ताह में वह मौके पर गया तो देखा कि वहां यूको बैंक जगाधरी का बोर्ड लगा था। वहां पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने उससे सौदा करने के बावजूद बैंक से लोन ले लिया था। बैंक जाकर पता चला कि उन्होंने इस जमीन पर 25 लाख रुपये का लोन लिया है। मामले के जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगे की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed