{"_id":"6169d49e704dbd4f3627e480","slug":"20-thousand-cheated-from-female-dentist-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl866164126","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दंत चिकित्सक से 20 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दंत चिकित्सक से 20 हजार की ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर ठगों ने मॉडल टाउन स्थित सभरवाल डेंटल क्लीनिक की डॉक्टर मल्लिका मेहता सभरवाल से 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी साइबर ठग ने खुद को जम्मू कश्मीर में तैनात सेना अधिकारी बताकर पिता का इलाज करवाने की बात कही। इसके बाद फीस ऑनलाइन देने के नाम पर डॉक्टर के खाते से रुपये निकाल लिए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन निवासी मल्लिका मेहता ने शहर पुलिस को शिकायत दी है कि उनका भगत सिंह पार्क के पास सभरवाल डेंटल क्लीनिक है। उनके पास 11 अक्तूबर को फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को जम्मू एवं कश्मीर में सेना का अधिकारी पंकज बताया। आरोपी ने उससे कहा कि वह उनके क्लीनिक से अपने पिता के दांतों का इलाज कराना चाहता है।
तब उन्होंने फोन करने वाले को कहा कि वे अपने पिता को क्लीनिक पर भेज दें। इसके बाद अगले दिन फिर से उसके पास उस व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने कहा की वह अपने पिता को इलाज के लिए भेज रहा है। इलाज पर जो खर्च आएगा वह उन्हें ऑनलाइन पेमेंट कर रहा है। लेकिन उसके खाते में रुपये आने की बए 20 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
जब उसके मोबाइल पर रुपये कटने का संदेश आया तो उसे इस ऑनलाइन फ्रॉड का पता चला। उसने आरोपी के फोन पर संपर्क करना चाहा तो उसका नंबर बंद आया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।