फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 people became the owners of the land on Good Governance Day, Yamunanagar

सुशासन दिवस पर 20 लोग बने भूमि के मालिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
20 people became the owners of the land on Good Governance Day, Yamunanagar
लघु सचिवालय में पात्रों को जमीन की रजिस्ट्री सौंपते खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लघु सचिवालय में शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी व महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर सुशासन दिवस समारोह करवाया गया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा मामले के राज्य मंत्री संदीप सिंह मुख्यातिथि रहे। यहां भूतपूर्व प्रधानमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्य मंत्री सिंह ने 20 लोगों को भूमि स्वामित्व दिया।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय भारत रत्न थे। उनके जन्मदिवस पर देशभर में सुशासन दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी पं. मदन मोहन मालवीय का सपना था कि लोगों की हर मूलभूत सुविधा का लाभ गांवों तक पहुंचे। स्व. वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की थी, जिससे आवागमन आसान हुआ और सड़कों का निर्माण हुआ। उन्होंने असंभव को संभव किया।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने यहां कहा कि स्व. वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और पं. मदन मोहन मालवीय सुशासन के प्रति गंभीर थे। उन्होंने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने शिक्षा को बढ़ावा देने के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के जीवन से हमें प्रेरणा और संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी रणजीत कौर ने कहा कि जिले में 554 गांव ऐसे हैं, जहां लाल डोरा आबादी है। इन सभी गांवों में ड्रोन फ्लाइंग कार्य पूरा हो चुका है। जिले में अब तक 31528 लाभार्थियों को मालिकाना हक की रजिस्ट्रयां दी जा चुकी हैं। इस दौरान मेयर मदन चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, एसपी कमलदीप गोयल, जगाधरी एसडीएम सुशील कुमार, डीएसपी सुभाष चंद, सीएमजीजीए विपुल फलोर, डीआईवो अरविंद्र जोत सिंह वालिया, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी देवेंद्र शर्मा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जोगेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

इन्हें सौंपी गईं रजिस्ट्रियां
खेल राज्य मंत्री ने 20 लोगों को रजिस्ट्रियां दी। इस दौरान प्रतापनगर खंड के गांव नैनावाली के गुरमीत, धर्मवीर, शमशाद व राजकुमार को, नवाजपुर निवासी सोहनलाल, जोनी कुमार व मेनपाल को, साढौरा विकास खंड के गांव असगरपुर निवासी कमलेश, सोना देवी, जागीर सिंह व महिंद्र सिंह को भूमि स्वामित्व योजना का लाभ दिया गया। इसके अलावा बिलासपुर के गांव सवाबड़ी निवासी समजिदा, रामपाल, रूकसाना व महिंद्र को और ताहरपुर खुर्द निवासी जासपाल, बलबीर, महावीर व ज्ञानचंद को मालिकाना हक के कार्ड व टाइटल डीड दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed