फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 lakh extortion sought from agent, accused arrested

पीवीसी व इलेक्ट्रोनिक कारोबारी के बाद अब आढ़ती से मांगी 20 लाख की रंगदारी, पुलिस ने दी सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
20 lakh extortion sought from agent, accused arrested
जगाधरी अग्रसेन चौक निवासी निर्मल टिंबर संचालक प्रशांत कांबोज से 20 लाख की रंगदारी मांगी है। चार डिजिट के नंबर से बदमाशों ने उनके व्हाट्सप्प पर 20 लाख रुपये देने का मैसेज भेज रंगदारी मांगी। न देने पर परिवार सहित जान से खत्म करने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस नंबर से व्हाट्सप्प पर रंगदारी मांगने का मैसेज आया है, वह विदेशी नंबर है। धमकी मिलने के बाद से टिंबर व्यापारी दहशत में है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर टिंबर व्यापारी को सुरक्षा दे दी है। वहीं, देर शाम सीआईए टू की टीम ने रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान तेजली निवासी दिवस के रूप में हुई। पुलिस शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

जगाधरी के अग्रसेन चौक निवासी प्रशांत कांबोज ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लक्कड़ आढ़ती है। उसकी जगाधरी-छछरौली रोड पर निर्मल टिंबर के नाम से दुकान है। वीरवार शाम को वह दुकान पर था। तभी उसके व्हाट्सप्प नंबर पर चार डिजिट के नंबर से मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि 20 लाख का इंतजाम कर लो। नहीं तो परिवार सहित जान से मार देंगे। यह मैसेज देख वह डर गया। क्योंकि कुछ दिन पहले ही ससौली रोड पर पीवीसी व्यापारी से भी रंगदारी मांगी थी। जब उसने रंगदारी नहीं दी तो बदमाशों ने उसकी दुकान पर फायरिंग कर दी थी। ऐसी घटना उसके साथ न हो, इसलिए उसने तुरंत इस संबंध में अपने दोस्तों को बताया। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज नरेंद्र खटाना ने बताया कि रंगदारी मांगने की शिकायत आते ही पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने उन्हें इस मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी। उनकी टीम ने साइबर सेल की मदद से तुरंत मोबाइल ट्रेस किया। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद राज खुलता चला गया। जिसमें सामने आया कि तेजली निवासी दिवस कुमार ने रंगदारी मांगी थी। उन्होंने बताया कि दिवस खेती बाड़ी का कार्य करता है। उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने विदेशी नंबर से आढ़ती को मैसेज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed