फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   190 Kabru including 94 drug smugglers arrested before elections

Yamuna Nagar News: चुनाव से पहले 94 नशा तस्करों समेत 190 काबृू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
190 Kabru including 94 drug smugglers arrested before elections
यमुनानगर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। 41 दिन से लगातार चल रहे अभियान में पुलिस ने अब तक 94 नशा तस्करों समेत 190 अपराधियों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में मादक पदार्थ और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक, यमुनानगर पुलिस ने आचार संहिता के दौरान नशा तस्करों पर कार्रवाई की। 11 वाणिज्यक मात्रा (कामर्शियल मात्रा) के मामलों सहित 94 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 59 मामले दर्ज किये गये। करीब 1.27 करोड़ रुपये कीमत की 34 किग्रा चरस, एक किलो 529 ग्राम 73 मिलीग्राम हेरोइन,27 किलो 439 ग्राम चूरा पोस्त, गांजा 28 किलो 072 ग्राम, एवं 15030 प्रतिबंधित गोलियां व 4112 कैप्सूल तथा 45 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए। संगीन मामलों में फरार तथा इनामी बदमाशों की धर पकड़ के संबंध में चलाए गए अभियान में नौ उद्घोषित (पीओ) अपराधी एवं 25 बेलजंपर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 212 वारंटी भी गिरफ्तार किए गए हैं। अवैध हथियार रखने वाले 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 मामले दर्ज किये गये। जिनके कब्जे से 15 अवैध देसी कट्टे व 5 अवैध देसी पिस्तौल एक मस्कट राइफल व 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 74 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 75 मामले दर्ज किये गये। इनके कब्जे से 3986 बोतल ठेका शराब देसी, चार लीटर अवैध देशी शराब, 383 बोतल अंग्रेजी व 35400 बोतल बीयर बरामद की गई है। आचार संहिता के दौरान 581 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed