फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   19 lakh to renovate Nehru Park's yoga hall

Yamuna Nagar News: 19 लाख से होगा नेहरू पार्क के योगा हाल का नवीनीकरण

Mon, 24 Nov 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
19 lakh to renovate Nehru Park's yoga hall
नेहरू पार्क में बने योगा हाल के नवीनीकरण का शिलान्यास करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुम - फोटो : योगेंद्र की फाइल फोटो
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से मॉडल टाउन स्थित नेहरू पार्क में बने 19 लाख से योगा हाल का नवीनीकरण किया जाएगा। इससे यहां योग करने वाले नागरिक शुद्ध व स्वच्छ वातावरण में योगा व व्यायाम कर सकेंगे। मेयर सुमन बहमनी ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के साथ योगा हाल के नवीनीकरण के कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बहमनी ने कहा कि वार्ड नंबर आठ के नेहरू पार्क में बने योगा हाल का नवीनीकरण शहरवासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हाल ही में पांच करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्याें के टेंडर जारी किए गए है। इनमें विभिन्न वार्डाें में नई गलियों, सड़कों, नालियों, शौचालयों समेत अन्य विकास कार्याें का निर्माण किया जाएगा। पार्काें का सुंदरीकरण, विभिन्न भवनों का नवीनीकरण किया जाएगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि शहर के विकास के साथ इसकी स्वच्छता के लिए भी नगर निगम कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव और शहर में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ हों। इसी दिशा में यह नवनिर्माण कार्य स्थानीय निवासियों के लिए राहत और सुविधा लेकर आएंगे। इस मौके पर पार्षद विभोर पाहूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed