फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1,820 patients were seen at the district hospital, and 18 operations were performed

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में देखे 1,820 मरीज, 18 ऑपरेशन किए गए

Sat, 13 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
1,820 patients were seen at the district hospital, and 18 operations were performed
जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में चार दिनों से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल वीरवार रात समाप्त होने के बाद शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कामकाज एक बार फिर पूरी तरह पटरी पर लौट आया। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को 1820 मरीजों की ओपीडी हुई तो वहीं 18 लोगों के ऑपरेशन हुए। लोगों को पता नहीं था कि हड़ताल खत्म हो चुकी है इसलिए ओपीडी में मरीजों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा 20 प्रतिशत तक कम रही।
रोजाना जिला अस्पताल में औसतन 2100 से 2300 मरीजों की ओपीडी होती है। शुक्रवार सुबह से ही हड़ताल पर गए सभी डॉक्टर अपने-अपने विभागों में पहुंच गए और नियमित कार्य शुरू कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने ओपीडी में मरीजों की जांच की और इलाज की प्रक्रिया को सुचारू किया।
विज्ञापन

हालांकि हड़ताल के तुरंत बाद होने के कारण शुक्रवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम दर्ज की गई। इसके साथ ही अस्पताल में सर्जरी का काम भी रफ्तार पकड़ने लगा है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को कुल 18 ऑपरेशन हुए, जिनमें सबसे अधिक आंखों और हड्डी से संबंधित सर्जरियां शामिल रहीं। वहीं सामान्य दिनों में अस्पताल में औसतन 25 सर्जरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के काम पर लौटने से लंबित मामलों को तेजी से निपटाया जा रहा है, जिससे मरीजों को अब किसी प्रकार की देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हड़ताल के दौरान सेवाओं को बनाए रखने के लिए ईएसआई अस्पताल, आयुष विभाग और एमएम मुलाना से अतिरिक्त डॉक्टरों की व्यवस्था की गई थी। हड़ताल समाप्त होने के बाद ये डॉक्टर भी अपने संस्थानों में लौट गए हैं।

पूरी तरह सामान्य हो गईं स्वास्थ्य सेवाएं : डॉ. जितेंद्र सिंह

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि अब स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह सामान्य हो गई हैं। हड़ताल के दौरान भी मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। ओपीडी से लेकर आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह संचालित रहीं। डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद अब जिले में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बहाल हो चुकी हैं और मरीजों को सभी सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध होने लगी हैं।

जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed