फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1,75,445 students participated in the quiz

Yamuna Nagar News: 1,75,445 विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी में लिया हिस्सा

Tue, 01 Sep 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 01 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
1,75,445 students participated in the quiz
सड़क सुरक्षा विषय परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते पुलिस अ​धिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। विद्यार्थियों को यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति गंभीर बनाने के उद्देश्य से पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को यातायात सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा करवाई गई। यह परीक्षा पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे के निर्देशों पर करवाई जा रही है। इसमें जिले के 1,281 शिक्षण संस्थानों के 1,75,445 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जिले के 14 महाविद्यालयों के विभिन्न संकायों के 4950 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक चली। इसमें तीसरी कक्षा से स्नाकोत्तर के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को कक्षाओं के अनुसार चार श्रेणियों में बांटा गया था। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात आशीष चौधरी ने बताया कि यह परीक्षा का पहला चरण था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12 बजे हुई। विद्यार्थियों की कक्षाओं को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था। पहली श्रेणी में कक्षा तीसरी से पांचवीं के बच्चे शामिल रहे। वहीं, दूसरी श्रेणी में छठी से आठवीं और तीसरी श्रेणी में कक्षा नौ से 12वीं के विद्यार्थी शामिल रहे। थाना यातायात प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि चौथी श्रेणी में कॉलेज के विद्यार्थियों को रखा गया था।
इसके बाद खंड स्तर की परीक्षा करवाई जाएगी। इसके बाद जिला और फिर राज्य स्तर पर परीक्षा होगी। खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले सभी श्रेणियों के विद्यार्थियों को जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिलास्तर के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता राज्य स्तर पर भाग लेंगे।

सभी स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीया आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। संदीप कुमार व एसआई नरेश कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना ही परीक्षा का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed