फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   175 petrol pumps of the district will be closed for 24 hours, Yamunanagar

24 घंटे बंद रहेंगे जिले के 175 पेट्रोल पंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
175 petrol pumps of the district will be closed for 24 hours, Yamunanagar
पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकार से मांग पर सहमति न बन पाने के चलते पेट्रोल पंप संचालक 24 घंटे के लिए हड़ताल पर चले गए। ऐसे में सोमवार सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह के छह बजे तक जिले के सभी 175 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
हड़ताल होने के चलते किसी को कोई पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिलेगा। केवल इमरजेंसी वाहन, एंबुलेंस व ठोस कारण बताने वाले को ही पेट्रोल और डीजल दिया जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर पेट्रोल और डीजल पर घटाए गए 10 से 12 रुपए वैट से पंप संचालकों नुकसान हुआ है। इसी नुकसान की भरपाई करने की पेट्रोल संचालकों ने सरकार से मांग की थी। इसके लिए सरकार को चार दिन का समय दिया गया था। सहमति न बन पाने के चलते पेट्रोल पंप संचालकोें 24 घंटे की हड़ताल करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

ऑल कंपनी डीलर एसोसिएशन के प्रधान जरनैल सिंह श्योराण ने बताया कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर जब वैट और एक्साइज ड्यूटी घटाती थी, उससे जो नुकसान होता था, उसे पेट्रोलियम कंपनियां खुद वहन करती थी। इस बार पेट्रोल-डीजल के रेट के घटने के बाद ऐसा नहीं हुआ है। इससे पंप संचालकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार को चाहिए था वह इस नुकसान की खुद भरपाई करे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में उसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed