फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1730 rupees and mobile phone looted from vegetable seller at knifepoint

Yamuna Nagar News: चाकू दिखाकर सब्जी विक्रेता से लूटे 1730 रुपये और मोबाइल

Thu, 17 Oct 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 17 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
1730 rupees and mobile phone looted from vegetable seller at knifepoint
यमुनानगर। शहर की जसवंत कालोनी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर सब्जी विक्रेता गांधी नगर कॉलोनी निवासी अमित कुमार से 1730 रुपये व मोबाइल लूट लिया। आरोपियों ने बाइक की टक्कर मारकर पहले उसे नीचे गिरा दिया, फिर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय वह मंडी में सब्जी लेने जा रहा था। शहर पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांधी नगर कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सब्जी मंडी में सब्जी बेचता है। बुधवार सुबह लगभग तीन बजे वह घर से सब्जी मंडी जाने के लिए साइकिल पर निकला था। जब वह रेलवे पुल चांदपुर से जसवंत काॅलोनी वाली गली में घुसा तो पीछे से बिना नंबर की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने पीछे से उसे टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू निकालकर उसे मारने का प्रयास किया। आरोपी युवक चाकू से उसे डरा धमका कर उसकी जेब से 1730 रुपये व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed