फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   160 people donated blood on the occasion of Martyrdom Day

Yamuna Nagar News: शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 160 लोगों ने किया रक्तदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
160 people donated blood on the occasion of Martyrdom Day
रक्तदाता को बैज लगाते मुख्य अति​​थि व मौजूद आयोजक। संवाद

विज्ञापन


छछरौली। राजकीय महाविद्यालय छछरौली में वीरवार को क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस मनाया। इस दौरान कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 225 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया जबकि करीब 160 लोगों ने रक्तदान किया।
यह शिविर कॉलेज और श्री शिव कांवड़ महासंघ चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगाया गया। इसका नेतृत्व प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने किया। इसका शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. बलविंद्र सिंह, सह-संयोजक डॉ. मुकुल शर्मा, काॅलेज काउंसिल सदस्यों ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियाें ने देशभक्ति गीत से सभी में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत की। प्राचार्य ने शहीद भगत सिंह के बचपन से जेल तक के संघर्ष के विभिन्न किस्सों के बारे में बताया। सभी ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने रक्त एकत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि राजेश सपरा ने कहा कि रक्तदान सामाजिक भलाई का सबसे बड़ा माध्यम है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए युवाओं को बढ़-चढकर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियम का पालन करने व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. बलविंद्र सिंह ने महाविद्यालय की रक्तदान संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रो. प्रतिभा व डॉ. रुचिका वधवा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान गौरव गोयल, श्री शिव कांवड़ महासंघ चेरिटेबल ट्रस्ट प्रधान राकेश सांगर, कपिल मनीष गर्ग, सुरेश कुमार मोहड़ी, शिव कुमार शास्त्री सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed