{"_id":"6918cdbaa1872d2db103eb68","slug":"16-out-of-47-suspected-diabetic-patients-were-found-in-the-screening-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-146860-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जांच शिविर में 47 में से 16 मिले मधुमेह के संदिग्ध मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जांच शिविर में 47 में से 16 मिले मधुमेह के संदिग्ध मरीज
Sun, 16 Nov 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते डॉक्टर। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल सहित जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर राष्ट्रीय मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों 267 लोगों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 47 लोगों की मधुमेह जांच हुई, जिनमें 16 मधुमेह से संदिग्ध मरीज पाए गए।
प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिविरों में मधुमेह रोगियों को मुफ्त दवा देने के साथ शुगर की जांच भी निशुल्क की गई। उप सिविल सर्जन डॉ. कपिल कुमार ने बताया कि मीठी चीजों का परहेज शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा को संतुलित रखने में सहायक होता है। यह रोग मनुष्य के साथ जीवनभर रहता है इसलिए जरूरी है कि खान-पान पर ध्यान रखें।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में मधुमेह रोगियों के लिए शुगर की जांच सुविधा व शुगर की दवाइयां मुफ्त उपलब्ध हैं। मधुमेह से बचने के लिए शरीर का वजन सामान्य रखें, चीनी व चीनी से बने पदार्थ, मिठाइयां, आइसक्रीम, चॉकलेट, कैंडी का अत्यधिक सेवन न करें। हर व्यक्ति को 40 वर्ष की आयु के बाद चेकअप नियमित रूप से कराना चाहिए। जंक फूड का इस्तेमाल न करें व संतुलित आहार लें।