फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सेल्फी लेने के लिए मालगाड़ी पर चढ़ा था किशोर, मोबाइल लेकर हाथ उठाया तो 25 हजार वोल्टेज के तारों से टकराकर झुलसा, मौत

सेल्फी लेने के लिए मालगाड़ी पर चढ़ा था किशोर, मोबाइल लेकर हाथ उठाया तो 25 हजार वोल्टेज के तारों से टकराकर झुलसा, मौत

Mon, 10 Jun 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
सेल्फी लेने के लिए मालगाड़ी पर चढ़ा था किशोर, मोबाइल लेकर हाथ उठाया तो 25 हजार वोल्टेज के तारों से टकराकर झुलसा, मौत
यमुनानगर। रेलवे वर्कशॉप के यार्ड में खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर सेल्फी ले रहे गांधीनगर की शिवनगर कॉलोनी निवासी सोनू (15) की करंट लगने से मौत हो गई। सोनू पंजाब से छुट्टियां में आए अपनी मौसी के बेटों के साथ रविवार सुबह घर से सैर करने के लिए निकला था। वे करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे वर्कशॉप यार्ड में घूमने के लिए पहुंचे थे। यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़कर जैसे ही उसने सेल्फी लेने के लिए हाथ उठाया, वह 25 हजार वोल्टेज के हाइटेंशन तारों की चपेट में आ गया। तारों से करंट लगने पर धमाका हुआ व सोनू डिब्बे के ऊपर ही झुलस और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और लाइन काटकर शव को मालगाड़ी के डिब्बे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

छुट्टियों में घूमने आए मौसी के बेटों के साथ पहली बार घूमने आया था यार्ड में
शिवनगर कॉलोनी निवासी मृतक सोनू के भाई राकेश ने बताया कि वे तीन भाई थे। सोनू सबसे छोटा था और नौंवी कक्षा में पढ़ता था। उससे बड़ा भाई रवि दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उनकी एक बहन भी है। छुट्टियों में घूमने के लिए उनके घर पंजाब से उसकी मौसी के बेटे दीपक और साहिल आए हुए हैं। रविवार सुबह करीब छह बजे सोनू व उसकी मौसी के बेटे दीपक व साहिल सैर करने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद घूमते हुए वे जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के यार्ड में पहुंच गए। यहां वे पहली बार घूमने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

ट्रेन पर चढ़ने से किया था मना, लेकिन नहीं माना सोनू
प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने बताया कि यार्ड में जब वे आए तो यहां पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। सोनू उनसे कहने लगा कि उसे सेल्फी लेनी है। यह कहते ही वह ट्रेन की तरफ बढ़ा। उन्होंने उसे ट्रेन के ऊपर चढ़ने से मना किया, लेकिन वह मना करते-करते ट्रेन के ऊपर चढ़ गया। जैसे ही वह ट्रेन के ऊपर चढ़ा तो उसे जोर से करंट लगा। तारों में चिंगारियों के साथ धमाका हुआ और सोनू उनकी चपेट में आ गया। कुछ ही मिनट में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सोनू के भाई राकेश को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली लाइन काटकर डिब्बे से उतारा शव
हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिजली की लाइन काटी और डिब्बे पर पड़े सोनू के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने मृतक के भाई व मौसी के बेटों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

माता-पिता गए थे शादी में, गम में बदलीं खुशियां
मृतक सोनू का परिवार पीछे से यूपी के गोरखपुर शहर का रहने वाला है। कई सालों से वे गांधी नगर स्थित शिव नगर कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार को सोनू के माता-पिता यूपी स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी में गए हुए थे। सोनू के भाई राकेश ने बताया कि सुबह जब सोनू व मौसी के बेटे घूमने के लिए निकले तब वह सोया हुआ था। करीब सात बजे दीपक ने उसे बताया कि सोनू की मौत हो गई। वे जब यार्ड में गए तो वहां पर उन्होंने सोनू का झुलसा हुआ शव ट्रेन के ऊपर पड़ा हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी। वहां पर शादी की खुशी गम में बदल गई। जीआरपी के एसआई बौधराज ने बताया कि करंट लगने से झुलसे सोनू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। यह अचानक हादसा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed