{"_id":"5c86a309bdec2275a469f7d5","slug":"15523275256-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती नाले को बंद करने की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती नाले को बंद करने की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाती नाले को बंद करने की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी
जठलाना
गांव अलाहर से यमुना नदी में जा रहे बरसाती नाले को कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से गांव लक्सीबांस में बंद कर दिया गया है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री के पास भेजी गई है। शिकायत में बरसाती नाले को खुलवाने की मांग की गई है। गांव अलाहर निवासी सुनील कांबोज ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि वह गांव में लोग खेती करके अपना गुजारा करता है। उसके खेतों के पास से एक बरसाती नाला गुजर रहा है। जिसका पानी यमुना नदी में जाता है। लेकिन गांव लक्सीबांस में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से नाले की भूमि पर कब्जा करके नाले को बंद कर दिया है। नाला बंद होने के कारण बरसात में बरसाती पानी की नाले से निकासी नहीं हो पाती। निकासी बंद होने के कारण उसके खेतों में बरसाती पानी जमा हो जाता है। जिस कारण उसकी फसल खराब हो जाती है। बरसाती पानी की निकासी न होने पर गांव खुर्दी, जयपुर, बहादरपुर, खंडवा, हरीपुर आदि गांवों से होकर आने वाला बरसाती पानी उसकी फसलों को बर्बाद करता है। उसकी मंाग है कि गांव लक्सीबांस में किए गए अवैध कब्जे को छुड़वाकर नाले को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया जाए। जिससे क्षेत्र से बरसाती पानी की निकासी हो सके। नाले की निकासी होने पर ही किसानों की फसलों को बचाया जा सकता हैं।