फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एनएचएम कर्मियों का ड्यूटी पर लौटने का समय खत्म, आज अस्पताल से हटवाया जाएगा धरना

एनएचएम कर्मियों का ड्यूटी पर लौटने का समय खत्म, आज अस्पताल से हटवाया जाएगा धरना

Fri, 22 Feb 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों का ड्यूटी पर लौटने का समय खत्म, आज अस्पताल से हटवाया जाएगा धरना
एनएचएम कर्मियों का ड्यूटी पर लौटने का समय खत्म, होगी नई भर्ती
विज्ञापन

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मी 17 दिन से हड़ताल कर बैठे सिविल अस्पताल में धरने पर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 17 दिन से हड़ताल कर सिविल अस्पताल में धरने पर बैठे एनएचएम कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा काम लौटने का दिया 24 घंटे का समय खत्म हो चुका है। अब विभाग इन्हें यहां से खदेड़ने की तैयारी में है। हेड क्वार्टर से आदेश मिलते ही यहां भी दूसरे जिलों की तरह नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर देगा। फिलहाल 16 कर्मचारियों को टर्मिनेट नोटिस, छह से एंबुलेंस की चाबियां छीनी और 100 कर्मियों से सरकारी सीयूजी सिम वापस लिए गए हैं।
बॉक्स
सख्ती के बाद भी कर्मचारी अड़े
हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर्मचारियों को टर्मिनेट नोटिस व नई भर्ती करने का फैसला लिया जा चुका हैं, लेकिन कर्मचारियों का इस पर कोई असर नहीं है। उन्होंने हड़ताल को जारी रखने का फैसला लिया है। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अमित गुर्जर ने कहा कि कर्मचारी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारी केवल अपनी जॉब की सिक्योरिटी चाहते हैं, लेकिन हेडक्वार्टर इस मसले पर बातचीत करने के लिए पीछे हट रहा है। इसलिए हड़ताल को जारी रखा गया है। स्टेट बॉडी के आदेश के बाद ही हड़ताल को स्थगित किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
कर्मचारियों को काम पर लौटने का 24 घंटे का समय खत्म हो गया है। अब उन्हें शुक्रवार को सिविल अस्पताल से खदेड़ने की तैयारी होगी। इसके अलावा हेड क्वार्टर से आदेश मिलते ही टर्मिनेट होने वाले कर्मचारियों की जगह नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ।
फोटो-27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed