फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पांच साल से बदहाली के आंसू रो रही नाहर ताहरपुर-बरौली माजरा की सड़क, विस अध्यक्ष बोले, मौसम ठीक होते ही की जाएगी मरम्मत

पांच साल से बदहाली के आंसू रो रही नाहर ताहरपुर-बरौली माजरा की सड़क, विस अध्यक्ष बोले, मौसम ठीक होते ही की जाएगी मरम्मत

Tue, 19 Feb 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पांच साल से बदहाली के आंसू रो रही नाहर ताहरपुर-बरौली माजरा की सड़क, विस अध्यक्ष बोले, मौसम ठीक होते ही की जाएगी मरम्मत

विज्ञापन
लोग बोले, कई बार स्पीकर व अधिकारियों को दे चुके है शिकायत, नहीं हो रही सुनवाई
पांच साल से बदहाली के आंसू रो रही नाहर ताहरपुर-बरौली माजरा की सड़क, विस अध्यक्ष बोले, मौसम ठीक होते ही की जाएगी मरम्मत
पांच साल में नहीं हुआ निर्माण, गड्ढों में गिरकर चोटिल होते है लोग
अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली। नाहर ताहरपुर से बरौली माजरा जाने वाली सड़क पर पिछले पांच साल से कोई भी मरम्मत कार्य नहीं होने से उसकी हालत काफी खराब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की हालत मौजूदा सरकार बनने से पहले ही खराब है। धीरे-धीरे इस सरकार के भी पूरे पांच साल बीत गए हैं, पर सड़क का विकास कार्य नहीं हुआ। सड़क को लेकर ग्रामीण कई बार विधानसभा अध्यक्ष से भी मिल चुके हैं। उन्होंने हर बार यही आश्वासन दिया है कि सड़क बनाने का टेंडर हो चुका है और जल्दी सड़क पर कार्य शुरू हो जाएगा।
ग्रामीण रवीश, साहिल, सुमित, आशू व मोहन का कहना है कि नाहर ताहरपुर से बरौली माजरा तक पांच किलोमीटर की सड़क है। जो कि मौजूदा सरकार से पहले से ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सड़क में जगह-जगह बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और सड़क में कई जगह पानी भरा रहता है। सड़क की खराब हालत के कारण साइकिल मोटरसाइकिल सवार को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है खराब सड़क की वजह से रोडवेज बस स्कूल बसें भी रूट पर आना बंद हो गई है। उनका कहना है एक तो सड़क में बहुत गहरे गड्ढे बन गए हैं और दूसरा सडक पर दोनों तरफ कई जगह लोगों ने अवैध कब्जे भी कर लीए है। जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ शंकरी भी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर करीब आधा दर्जन गांव लगते हैं जिनमें से रोजाना सैकड़ों व्यक्ति और स्कूली बच्चे छछरौली आना जाना करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में हो रहे हैं बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से कई बार बाइक सवार गिरकर बुरी तरह घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच सालों से लगातार विधानसभा स्पीकर को सड़क की समस्या से अवगत करा रहे हैं और वह हर बार आश्वासन देते हैं कि सड़क का टेंडर हो चुका है और जल्दी सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। स्पीकर द्वारा दिए गए आश्वासन को सुनते सुनते पांच साल गुजर गए हैं। पर आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू होना तो बहुत दूर सड़क पर पेच वर्क भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
रोजाना इसी सड़क से निकलती है चेयरपर्सन :
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क जिला परिषद चेयरपर्सन के गांव बरौली माजरा को भी जोड़ती है। जिला परिषद चेयर पर्सन सुबह शाम इसी सड़क से आना-जाना करती है। उनको शायद बड़ी गाड़ी में बैठ कर सड़क में बन रहे गड्ढे नजर नहीं आते कि ग्रामीण किस तरह से खस्ताहाल सड़क की वजह से परेशान हो रहे हैं। जिला परिषद चेयरपर्सन ने भी इस सड़क के बारे में आज तक कोई सुध नहीं ली और ना ही सड़क को ठीक करने का कोई प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यह बिल्कुल सच बात है कि सड़क की हालत काफी खराब है। पर ऐसा नहीं कि सड़क पर मरम्मत नहीं कराई गई। मौजूदा सरकार में एक बार सड़क की मरम्मत कराई जा चुकी है। अभी ठंड का मौसम है सड़क के कार्य फरवरी के बाद शुरू कराए जाते हैं। मौसम ठीक होते ही सड़क का मरम्मत कार्य कराया जाएगा

- कंवरपाल, अध्यक्ष हरियाणा विधानसभा।
वर्जन
सड़क के निर्माण कार्य के लिए व सड़क को चौड़ी करने के लिए एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेज रखा है। यह सड़क पहले 12 फुट की है जिसका स्टीमेट अब 18 फुट का बना कर भेजा है। जो कि अभी तक पास हो कर नहीं आया है। इससे पहले ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए एक-दो दिन में सड़क का पेच वर्क कराया जाएगा।
- अजय भाटी, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
फोटो : 03, 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed