{"_id":"5c6afe48bdec22271a77c401","slug":"15505158899-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस एक ही बुलंद आवाज, आतंकवाद का मिटे नामोनिशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस एक ही बुलंद आवाज, आतंकवाद का मिटे नामोनिशान
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को भी जिलेभर में कैंडल मार्च निकाले गए। बस लोगों के दिल से एक ही बुलंद आवाज आतंकवाद का पूरी तरह से नामोनिशान मिटाने की निकली। वहीं जिले में सोमवार को भी पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाले संत निरंकारी मिशन ने कैंडल मार्च निकाल कर पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। यह कैंडल मार्च स्थानीय निरंकारी सत्संग भवन से आरम्भ होकर फव्वारा चौक से होता हुआ न्यू मार्किट से वापिस संत निरंकारी सत्संग भवन में सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता जोनल इंचार्ज टेक चंद ने की। क्षेत्रिय संचालक बलदेव सिंह ने बताया कि ऐसी आंतकवादी घटना इंसान की सोच में गिरावट के कारण ही होती है। उन्होंने बताया कि कैंडल मार्च में भारी संख्या में सेवादल के भाई-बहनों, साध संगत व बच्चों ने हाथों में मोमबत्तियां जलाकर व तिरंगे लेकर जवानों को श्रद्वाजंलि दी। इसी तरह जगाधरी के एसडी शिक्षण संस्थान द्वारा भी पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में विद्यार्थियों ने रोष मार्च निकाला।
इसी प्रकार पुलवामा आतंकी हमले के बाद अपने बयानों को लेकर लगातार लोगों की आलोचना झेल रहे पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू पर लगातार जुबानी जंग जारी है। सोमवार को विधायक श्याम सिंह राणा ने भी सिद्धू के इस ब्यान को बचकाना बताया और कहा है कि सिद्धू को ऐसे ब्यान देने से बचना चाहिए, क्योकिं देशवासियो को उनके इस ब्यान ने काफी आहात किया है। जठलाना क्षेत्र के लोगों द्वारा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में खजूरी रोड पर एक रोष मार्च निकाला गया। जिसमें गांव नागल ,खजूरी नाहरपुर, उन्हेंडी, मारूपुर ,तिगरा के लोगों ने भाग लिया और कहा कि पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर आतंकियों को ट्रेनिंग देने के सेंटर खोल रखे हैं। हम भारत सरकार से अपील करते हैं। अब समय आ गया है। सबसे पहले इन ट्रेनिंग सेंटरों को ध्वस्त करना होगा तभी जाकर आतंकवाद पर अंकुश लग पाएगा। जब तक सरकार कोई बड़ा कदम नहीं उठाएगी तब तक इन जैसे हमलों को नहीं रोका जा सकता है। गांव नंगल के अमरजीत राणा के नेतृत्व में रोष मार्च शुरू होकर जठलाना क्षेत्र के खजूरी,नाहरपुर, तिगरा ,कमालपुर, करहेड़ा ,टोडरपुर से होते हुए गांव नंगल के खेल स्टेडियम में समाप्त किया गया।
वहीं सरस्वती नगर में पुलवामा की घटना के विरोध में जेजेपी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कुसुम शेरवाल ने साढौरा, मुस्तफाबाद में कैंडल मार्च निकाला। और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जोर-जोर से पाकिस्तान मुरदाबाद के नारे लगाए लोगों ने खूब गुस्सा निकाला। कुसुम शेरवाल ने कहा यह समय बदला लेने का हैं चुप रहने का नहीं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की हैं पाकिस्तान को उसकी भाषा मे ही जबाब दें जिसमें सभी पार्टी केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई। इस मौके पर महिन्द्र आर्य,आज्ञा राम सरावी, राजेश भोगपुर, धर्म सिंह रामपुर, राकेश देशवाल,यसपाल लवाणा, प्रदीप,महिला विग की जिला प्रधान बलबिंद्र कौर, अशोक सन्धू ,सोनी अजीजपुर, अजय कपूरी, विरेन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो- 8 से 13