फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1.55 lakh students appeared for the examination in 1282 educational institutions of the district.

Yamuna Nagar News: जिले के 1282 शिक्षण संस्थानों में 1.55 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Thu, 16 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
1.55 lakh students appeared for the examination in 1282 educational institutions of the district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में बुधवार को सड़क सुरक्षा नियमों की परीक्षा करवाई गई। यह परीक्षा स्कूल स्तर पर करवाई गई। इसमें जिलेभर से 1,54,700 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। स्कूल स्तर पर उतीर्ण होने वाले विद्यार्थी इसके बाद खंडस्तर और जिला स्तर की परीक्षा में भाग लेंगे।
यह परीक्षा जिले के 1282 निजी एवं राजकीय विद्यालयों, आईटीआई और महाविद्यालयों में करवाई गई। परीक्षा के लिए डीएसपी मुख्यालय कंवलजीत सिंह को और शिक्षा विभाग की ओर से संदीप गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया था। इसके परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। उतीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस परीक्षा को लेकर डीएसपी मुख्यालय कंवलजीत सिंह व थाना यातायात प्रभारी उप निरीक्षक कुशल पाल राणा कई दिन से शिक्षा विभाग के साथ मिलकर तैयारियां कर रहे थे।
विज्ञापन

परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। परीक्षा एक घंटे की थी, जो सुबह 11 से 12 बजे तक करवाई गई। कई स्कूलों में परीक्षा निर्धारित समय से देरी से शुरू हो पाई। कुल 30 अंकों की परीक्षा में विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों संबंधित 30 प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद सलीम ने बताया कि परीक्षा से पूर्व सभी विद्यालयों में सुबह पहले पीरियड में विद्यार्थियों को परीक्षा का उद्देश्य, इसका प्रकार, प्रश्नों का उत्तर देने का तरीका सहित अन्य जानकारी दी गई। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का पहले तनाव दूर किया गया और उन्हें सहज बनाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा उतीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को पुस्कृत किया जाएगा।
डीएसपी मुख्यालय कंवलजीत सिंह ने बताया कि इस परीक्षा का मतलब हर बच्चे को शिक्षा के साथ यातायात नियमों की जानकारी देना है। विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना ही परीक्षा का उद्देश्य है।
चूंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितिय तथा तृतीया आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जल्द ही अब दूसरे राउंड में परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। डीएसपी कंवलजीत सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु में वाहन चलाना अपराध की श्रेणी में आता है, जिसके लिए जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि कोर्स की किताबों के साथ विद्यार्थियों को यातायात नियम के बारे भी पढ़ना चाहिए। स्कूलों में इसकी व्यवस्था की गई है और यातायात व जिला पुलिस की ओर से स्कूल कॉलेज में कार्यक्रम करवाकर विद्यार्थियों को इसके बारे जागरूक किया जाता है।

उन्होंने कहा कि कम आयु के वाहन चालक स्वयं के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। कम आयु के बच्चे सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं और पुलिस उनके सहित वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed