फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पति के हत्यारोपियों पर कार्रवाई करने का झांसा देकर जाल में फंसाया, फिर शादी कर किया शोषण, गहने व दो लाख भी हड़पे

पति के हत्यारोपियों पर कार्रवाई करने का झांसा देकर जाल में फंसाया, फिर शादी कर किया शोषण, गहने व दो लाख भी हड़पे

Sat, 06 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
पति के हत्यारोपियों पर कार्रवाई करने का झांसा देकर जाल में फंसाया, फिर शादी कर किया शोषण, गहने व दो लाख भी हड़पे

विज्ञापन
पति के हत्यारोपियों पर कार्रवाई करने का झांसा देकर जाल में फंसाया, फिर शादी कर किया शोषण, गहने व दो लाख भी हड़पे
महिला बोली, आरोपी ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर रचा षडयंत्र, शादी करने का रचा ढोंग
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पति की हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई करवाने का झांसा देकर व्यक्ति ने खुद को पुलिस कर्मी बता महिला को अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि व्यक्ति ने महिला से शादी कर उसका शारीरिक शोषण किया और उससे गहने, दो लाख रुपये व प्लाट की रजिस्टरी हड़प ली। महिला ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बॉक्स
मदद करने का झांसा देकर जाल में फंसाया :
छछरौली के एक वार्ड निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ फरवरी 2016 को उसके पति की मौत हो गई थी। आरोप था कि कुछ लोगों ने उनकी हत्या की। उसने इसकी शिकायत पुलिस विभाग को कई बार दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। जिसने खुद को पुलिस कर्मी बताया। उसने उसे विश्वास दिलाया कि वह उसके पति को कातिलों को पकड़वाने में उसकी पूरी मदद करेगा। वह आरोपी की बातों में आ गई। आरोपी उसे कहने लगा कि उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। अब मैं अकेला हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं। आरोप है कि उसने उसे अपने जाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

बॉक्स
जगाधरी कोर्ट में तैयार करवाया शादी का इकरारनामा :
महिला ने शिकायत में बताया कि सात सितंबर 2017 को आरोपी उसे जगाधरी कोर्ट में लेकर आया और कहा कि उनके पास शादी का कोई सबूत नहीं है। इसलिए कोर्ट से शादी का इकरारनामा व तहरीर कराया। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर लेकर चला गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसका शारीरिक शोषण करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मकान खरीदने के लिए ले गया गहने व दो लाख :
महिला ने बताया कि कुछ दिनों बाद आरोपी ने उससे कहा कि उसे पैसों की जरूरत है। वह रहने के लिए नया मकान खरीदना चाहता है। जिस पर उसने अपना पति धर्म निभाते हुए आरोपी को अपने गले का सोने का हार, सोने की तीन अंगुठियां व अन्य गहने और दो लाख रुपये नकदी दे दी। आरोप है कि इसके बाद उसने प्लाट की रजिस्टरी कराने के नाम पर उससे तीन लाख रुपये और ले लिए। आरोपी ने कहा कि उसने तुम्हारे नाम पर प्लाट लिया है और कुछ दस्तावेजों पर उसके साइन करवाए।
बॉक्स
मेरी पहुंच ऊपर तक, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती :
महिला ने कहा कि तीन लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने बीती 31 दिसंबर को आरोपी ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने आरोपी से कई बार अपने कहने व नकदी वापस मांगी। लेकिन आरोपी ने उसे बहाने बनाकर टाल दिया। आरोप है कि बीती 12 जनवरी को आरोपी ने फोन पर उसे धमकी दी कि तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मैं पुलिस में हूं। मेरी पहुंच ऊपर तक है। यदि तूने कोई कार्रवाई करने की कोशिश की तो तुझे जान से मरवा दूंगा।

बॉक्स
नहीं हुआ था तलाक, शोषण करने व गहने हड़पने के लिए रचा था षडयंत्र
महिला ने शिकायत में बताया कि उसे अब पता चला है कि आरोपी का उसकी पहली पत्नी से कोई तलाक नहीं हुआ था। आरोपी ने उससे गहने, नकदी व प्लाट की रजिस्टरी हड़पने की नियत और उसका शारीरिक शोषण करने की एवज पर यह षडयंत्र रचा। उसने इसकी शिकायत महिला पुलिस को दी है।
वर्जन
अभी उनके पास शिकायत आई है। मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आए। उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर शीलावंती, एसएचओ, महिला थाना यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed