फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   यमुनानगर में होगी फिल्मों की शूटिंग, बॉलीवुड-हॉलीवुड के प्रोड्यूसरों को भेजी जाएंगी छह लोकेशन

यमुनानगर में होगी फिल्मों की शूटिंग, बॉलीवुड-हॉलीवुड के प्रोड्यूसरों को भेजी जाएंगी छह लोकेशन

Fri, 28 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में होगी फिल्मों की शूटिंग, बॉलीवुड-हॉलीवुड के प्रोड्यूसरों को भेजी जाएंगी छह लोकेशन
यमुनानगर में होगी फिल्मों की शूटिंग, बॉलीवुड-हॉलीवुड के प्रोड्यूसरों को भेजी जाएंगी छह लोकेशन
विज्ञापन

-प्रदेेेश सरकार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने किया छह साइट्स का दौरा।
ड्रोन से फोटो लेकर बॉलीवुड-हॉलीवुड प्रोड्यूसरों व डायरेक्टरों को भेजे।
खिजराबाद (यमुनानगर)
यमुनानगर की खूबसूरत लोकेशन अब बॉलीवुड व हॉलीवुड की फिल्मों में नजर आएंगी। प्रदेश सरकार की फिल्म पॉलिसी में जिले की छह साइट्स को फिल्म शूटिंग जोन में शामिल किया है। गुरुवार को प्रदेश सरकार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने अपनी टीम के साथ इन सभी छह साइट्स का दौरा कर ड्रोन से फोटोग्राफी और विडियोग्राफी की। इसे मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ विदेशों में फिल्म बनाने वाले लोगों को भेजा जा रहा है। प्रदेश सरकार इन्हें यमुनानगर में अपनी फिल्म की शूटिंग करने का न्यौता देगी और तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगी।
बॉक्स:
ये लोकेशन चयनित
-हथिनीकुंड बैराज
-ताजेवाला हेड
-50 किमी यमुना का किनारा
-कलेसर नेशनल पार्क
-आदिबद्री
-लोहगढ़
बॉक्स
ड्रोन से की वीडियोग्राफी
-प्रोजेक्ट डायरेक्टर की देखरेख में जिले की तमाम बेहतरीन लोकेशन की फोटोग्राफी और विडियोग्राफी की गई। ये टीम ड्रोन साथ लेकर आई थी और दो सौ से तीन सौ मीटर की ऊंचाई से भी साइट सीन कैप्चर किए गए। विशेष रूप से हथिनीकुंड और आदि बद्री की लोकेशन की डॉक्युमेंटरी की तरह शूट किया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
सरकार की पहल से बढ़ेगा पर्यटन
रॉकी मित्तल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने फिल्म पॉलिसी बनाई है। जिसके तहत यमुनानगर की मेन लोकेशन को शूटिंग के लिए खोल दिया है। वह दिन दूर नहीं है जब यहां के आधा दर्जन लोकेशन बॉलीवुड और हॉलीवुड में धूम मचाएंगे। दरअसल हरियाणा की इन बेहतरीन लोकेशन का फिल्म इंडस्ट्री को पता नहीं था। हरियाणा सरकार के प्रयास से वे लोकेशन बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों, नाटकों व एल्बम में एक नई पहचान बनायेंगे। सरकार की इस पहल से पर्यटन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सबसे बेहतरीन लोकेशन हैं हमारी
उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा नेचुरल लोकेशन यमुनानगर में हैं। क्योंकि यहां नदी, पहाड़, खेत-खलिहान, बड़े पेड़ों के बाग, हाइवे समेत वो तमाम चीजें हैं, जहां शूटिंग के लिहाज से होती हैं। इसके बाद कुरुक्षेत्र, पंचकूला व महेंद्रगढ़ जिले का नंबर आता है। मॉडल लोकेशन में गुरुग्राम, करनाल, कैथल व हिसार को भी शामिल किया गया है। इन तमाम लोकेशन को बॉलीवुड और हॉलीवुड के सामने पेश किया जाएगा। आने वाले समय में कई नामी-गिरामी फिल्मों की शूटिंग यहां होने की उम्मीद है।
फोटो नंबर 06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed