फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बागवानी विभाग के एमडी के गिरफ्तारी वारंट, अग्रिम जमानत भी हुई

बागवानी विभाग के एमडी के गिरफ्तारी वारंट, अग्रिम जमानत भी हुई

Fri, 08 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बागवानी विभाग के एमडी के गिरफ्तारी वारंट, अग्रिम जमानत भी हुई
बागवानी विभाग के एमडी को मिली जमानत
विज्ञापन

जगाधरी। दस साल पहले धोखाधड़ी के एक मामले में सीजेएम अनुदीप कौर भाटी की अदालत ने बागवानी विभाग के एमडी बीएस सहरावत के गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। कोर्ट ने आदेश दिया था कि उन्हें 8 जून को कोर्ट में पेश किया जाए। इस गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ उन्होंने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई। जिस पर सुनवाई करते हुए एडीजे डॉ. नरेश कुमार सिंघल की अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपये के पर्सनल बांड और लोकल स्योरिटी पर जमानत दे दी।

शिकायतकर्ता सर्वानंद ने बताया कि उसकी गोबिंदपुरा में एक नर्सरी है। जिसका उसके पास लाइसेंस भी था। साल 2005 में उसने अपनी नर्सरी को लोकेंद्र नाम के शख्स को दे दी थी। उसके नाम से पावर ऑफ अटार्नी भी बनवाई गई थी। इस नर्सरी से बागवानी विभाग को पौधे सप्लाई किए जाते थे और विभाग के पास उसकी 50 हजार रुपये की सिक्योरिटी मनी भी जमा थी। बाद में नर्सरी की जमीन के कुछ हिस्से को लेकर लोकेंद्र से उनका विवाद बन गया था। जिसके बाद पावर ऑफ अटार्नी कैंसल कर दी गई। इस संबंध में जिला बागवानी विभाग को जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद तत्कालीन जिला बागवानी अधिकारी बीएस सहरावत ने उनकी सिक्योरिटी मनी के रूप में विभाग के पास जमा 50 हजार रुपये की धनराशि मिलीभगत करके लोकेंद्र को दे दी। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। इस संबंध में पुलिस 2009 में सिटी थाना यमुनानगर में मामला दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed