फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बेलगढ़ रेप मर्डर केस ट्रेस आउट

बेलगढ़ रेप मर्डर केस ट्रेस आउट

Thu, 07 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बेलगढ़ रेप मर्डर केस ट्रेस आउट
घोड़े को काबू में करने वाला जैलाजीन इंजेक्शन लगा कर बेहोश कर नौ घंटे में तीन बार किया दुष्कर्म, बच्ची किसी को बता न दे, इसलिए चाकू से गला काट कर दी हत्या
विज्ञापन

-खाली सीरिंज से मिला क्लू, आरोपी दस साल से पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस पर पशुओं के डॉक्टर के साथ करता था हेल्पर का काम।
-पापा को ढूंढते हुए जा रही थी बच्ची, शराब पीकर कमरे पर बैठे देवी सिंह की नीयत हुई खराब।

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/खिजराबाद। बेलगढ़ स्थित पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस में छह साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फार्म हाउस में ही दस साल से काम कर रहे 45 साल के देवी सिंह बच्ची को उसके पापा के पास ले जाने की बात कह कर अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने घोड़े को काबू करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला इंजेक्शन देकर पहले बच्ची को बेहोश किया, उसके बाद दुष्कर्म किया। बच्ची नौ घंटे तक तड़पती रही, लेकिन आरोपी को उस पर दया नहीं आई। पहले सुबह साढ़े 11 बजे, उसके बाद दोपहर दो बजे और फिर रात को आठ बजे रेप किया। रात को बच्ची की बेहोशी टूट गई, तो उसने आरोपी से कहा कि अंकल मुझे छोड़ दो, दर्द हो रहा है, मुझे घर जाने दो। बच्ची की याचना का भी देवी सिंह पर कोई असर नहीं हुआ। बच्ची उसकी पहचान उजागर न कर दे, इस डर से आरोपी ने तीसरी बार दुष्कर्म के बाद चाकू से उसका गला काट दिया।
विज्ञापन


खुद की है चार साल की बेटी : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से राजस्थान के जैसलमेर जिले के भैंसड़ा गांव का रहने वाला है। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें एक चार साल की बेटी भी है। घर में पत्नी और मां-बाप भी है। करीब सात आठ साल पहले उसने अपने सगे भतीजे के साथ अंबाला के मोहड़ा में भी इसी तरह इंजेक्शन देकर कुकर्म किया था, लेकिन उस वक्त का घर का मामला होने के कारण पुलिस में शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के साथ ढूंढने का ड्रामा किया : बच्ची के गायब होने के बाद जब परिजन व अन्य लोग उसे तलाशने लगे तो वह खुद भी उनके साथ तलाश में जुट गया। इसी दौरान एक बार बच्ची की मां घटनास्थल की तरफ जाने लगी तो उसने रोक दिया और कहा कि वहां कुछ नहीं है, वह देखकर आया है। जिस पर बच्ची की मां उस तरफ नहीं गई।

सीरिंज से मिला क्लू, पुलिस से बचने के लिए हो गया भर्ती : फार्म हाउस में सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बच्ची की डेडबॉडी से कुछ कदमों की दूरी पर एक खाली सीरिंज मिली थी। जिस पर पुलिस ने जांच की तो किसी डॉक्टर या सहायक के शामिल होने का शक आया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि देवी सिंह नाम का शख्स, जो वेटरनरी डॉक्टर के सहायक के तौर पर काम करता है, वह चोट का बहाना करके एक छोटे निजी अस्पताल में भर्ती हुआ है। पुलिस ने उसे दबोच लिया। थोड़ी सी सख्ती पर ही वह टूट गया और दरिंदगी की कहानी बता दी।

वर्जन-
बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी देवी सिंह को फार्म हाउस से ही गिरफ्तार किया गया है। बच्ची के साथ हैवानियत की गई थी। इस केस का खुलासा करने के लिए कई टीमें लगाई गई थी। मैंने खुद केस की मॉनिटरिंग की, दो बार घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और चार दिन में ही हमने केस साल्व कर दिया। एक महीने के भीतर हम कोर्ट में केस को दाखिल कर देंगे। ताकि जल्द से जल्द दोषी को सजा मिल सके।
-राजेश कालिया, एसपी, यमुनानगर
यह घटना अति दुखद और निंदनीय है। गलत काम करने वाले को सजा मिलनी ही चाहिए। चाहे वह मेरा नौकर ही क्यों न हो। मैं पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने में सहयोग करूंगा और दोषी को भी कड़ी सजा की मांग करता हूं।
निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री

आरोपी बोला, शराब पी ली थी : मैंने देसी शराब पी रखी थी और मैं लेटा हुआ था। इसी दौरान बच्ची पापा-पापा चिल्लाते हुए आई। मैंने बाहर निकलकर बच्ची को देखा तो मेरे मन में बुरा ख्याल आया। मैं बच्ची को उसके पापा के पास ले जाने के लिए बहला लिया और उसे सुनसान जगह पर ले गया। वहां बच्ची को जैलाजीन इंजेक्शन दे दिया। कुछ ही सेकेंड में वह बेहोश हो गई तो मैंने उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद मैं घर आ गया और सो गया। तीन घंटे बाद फिर से मैं वहां गया और बेहोश पड़ी बच्ची के साथ फिर से गलत काम किया। वापस घर आकर फिर से शराब पी। शाम को आठ बजे मैं वापस लड़की के पास गया तो उसे होश आ गया था। वह चिल्लाने लगी, अंकल मुझे छोड़ दो, मुझे घर जाना है। बच्ची पहचान न खोल दे, इसलिए मैंने चाकू से उसका गला काट दिया। मेरे कपड़ों पर खून लग गया था। घर आकर मैंने कपड़े धो लिए।

-आरोपी देवी सिंह, जैसा कि उसने पुलिस की मौजूदगी में मीडिया को बताया।

एक युवक ने देख लिया था : फार्म हाउस में ही काम करने वाले खदरी निवासी 14 वर्षीय रोबिन ने फार्म में किसी से देवी सिंह को बच्ची को साथ ले जाते हुए देखने की बात कही। यही बात फार्म हाउस में फैल गई। पुलिस को पता चला तो पुलिस ने रोबिन से पूछताछ की। पूछताछ में उसने देवी सिंह को लड़की को अपने साथ ले जाते हुए देखने की बात कही। रोबिन ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि देवी सिंह ने उसे किसी को कुछ नहीं बताने के लिए कहा था और कहने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर के मारे रोबिन ने यह बात किसी को नहीं बताई। फार्म हाउस में बार-बार पुलिस के आने जाने से घबराकर रोबिन ने इस बात की चर्चा फार्म हाउस के कर्मचारियों से की। देवी सिंह के बारे में पूछने पर पता चला कि वह कल से बीमार है और दवाई लेने के लिए गया हुआ है। इससे पुलिस का शक गहरा गया।

फोटो नंबर 25 से 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed