फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   30 गांवों की लड़कियों को बाहरवीं तक की पढ़ाई के लिए नहीं जाना पडेगा दस किलोमीटर दूर

30 गांवों की लड़कियों को बाहरवीं तक की पढ़ाई के लिए नहीं जाना पडेगा दस किलोमीटर दूर

Tue, 05 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
30 गांवों की लड़कियों को बाहरवीं तक की पढ़ाई के लिए नहीं जाना पडेगा दस किलोमीटर दूर
गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का किया शिलान्यास
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप। घाड क्षेत्र के गांव ताहरपुर कलां में चार करोड़ 86 लाख रुपये से बनने वाले गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का विधान सभा स्पीकर कंवर पाल ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि लड़कियों की पढ़ाई के लिए पिछड़े हुए मुस्लिम बाहुल घाड क्षेत्र में स्कूल खोलना ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल दो एकड़ में बनकर तैयार होगा। इस स्कूल के बनने से ताहरपुरकलां व आसपास के लगभग 30 गांवों की लड़कियों को बारहवीं तक की पढ़ाई के लिए दूरदराज के स्कूल में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए अलग से स्कूल खुलने से ज्यादा से ज्यादा लड़कियां पढे़ंगी व आत्मनिर्भर बनेंगी। मौके पर चेयरमैन सुलेखचंद कश्यप, शिवकुमार लेदी, सुशील मित्तल, खिजराबाद मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, बलविंदर गुर्जर, राजेश भारद्वाज, सतीश गुर्जर, सरपंच कुलदीप, ओमप्रकाश आर्य, वेदप्रकाश, फूल सिंह, राजीव, इंद्रजीत सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन ऋषि सचदेवा, एसडीओ अजय भट्टी मौजूद रहे।
फोटो नंबर 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed