फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर निकले साइकलोबर्डस

पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर निकले साइकलोबर्डस

Mon, 04 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर निकले साइकलोबर्डस
पर्यावरण जागरूकता का संदेश लेकर निकले साइक्लोबर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
शहर में साइकिलिंग करने वाले युवाओं के एक ग्रुप ने अनोखा कैंपेन चलाया है। ग्रुप के 14 सदस्यों ने वातावरण में बढ़ रहे प्रदूषण के खिलाफ एवं लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए मुहिम छेड़ी है। युवाओं ने इस ग्रुप को साइक्लोबर्ड्स का नाम दिया है। नाम के अनुरूप सभी सदस्य रोजाना 40 किमी साइकिल चला कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा साइकिल चलाने की भी अपील कर रहे हैं ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकें।
प्रदूषण रोकने की मुहिम : इस समूह में शहर के जानेमाने उद्योगपति भी शामिल हैं। समूह के सदस्य सुमीत गुप्ता ने कहा कि दुनिया में रोज नई-नई बीमारियां पैदा हो रही हैं। ज्यादातर लोगों को यह भी नहीं पता होता की उनके शरीर के भीतर क्या चल रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है बढ़ता प्रदूषण। इसी के चलते लोगों को जागरूक करने हेतु साइक्लोबर्ड्स समूह का गठन किया गया है। इस समूह का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिल चलाने के लिए जागरूक करना है। अगर हम सप्ताह में एक या दो दिन भी साइकिल चलाते हैं तो उसके विभिन्न प्रकार के फायदे होंगे। इससे इंधन की बचत होती है एवं प्रदूषण कम होगा। दूसरा यह कि आपकी सेहत ठीक रहेगी एवं आप अनचाही बीमारियों से दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


रविवार को चलाते हैं कैंपेन : आदित्य चावला ने बताया कि इस समूह में अभी लगभग 14 लोग जुड़े हैं और सभी हर रविवार को सुबह कम से कम 40 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। उनका यह मानना है कि एक तो इस समूह को देख कर लोगों में साइकिल चलाने की रुचि बढ़ेगी एवं लोगों का अपनी सेहत के प्रति भी रुझान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुई कैंपेन की शुरुआत : ग्रुप के सदस्य विभोर पहुजा, राजन सपरा, हरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, विपिन चोपाल, ध्रुव त्रेहन, मनप्रीत सिंह, चेतन गर्ग, आशीष लूथरा, गौरव ओबेरॉय ने बताया कि शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। वाहनों के धुएं से सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। अगर कुछ दूर तक पैदल चलते हैं तो चेहरे पर कालिख चिपक जाती है। साथ ही शहरवासी गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित होते जा रहे हैं। जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, ये ऐसे ही चलता रहेगा। इसके बाद लोगों को जागरूक करने फैसला लिया गया।
फोटो नंबर 24, 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed