{"_id":"5a3e9e3e4f1c1b10788b493f","slug":"151405333218-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट से पहले शहर में घुसते ही जाम के बीच सेंटर तक पहुंचने को कड़ी परीक्षा से गुजरे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट से पहले शहर में घुसते ही जाम के बीच सेंटर तक पहुंचने को कड़ी परीक्षा से गुजरे परीक्षार्थी
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट से पहले शहर में घुसते ही जाम के बीच सेंटर तक पहुंचने को कड़ी परीक्षा से गुजरे परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ट्विनसिटी (यमुनानगर-जगाधरी) में बने 26 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को एचटेट की लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा हुई। परीक्षा सायंकालीन सत्र में थी, लेकिन शनिवार सुबह से ही विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी आने लगे, जिनमें अधिकांश अपने निजी वाहनों पर थे। शहर के साथ दूसरे जिलों से आए वाहनों के दबाव से हाईवे से लेकर शहर की सड़कें जाम हो गईं। इस बीच कई परीक्षार्थी अपने वाहनों समेत जाम में फंस गए, जिन्हें एचटेट की परीक्षा से पहले जाम से निकलकर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा। परीक्षा के दौरान जाम की स्थिति को देख प्रशासन के भी पसीने छूटे। विभिन्न चौक-चोराहों पर टैफिक पुलिस होमगार्डों की मदद से जाम खुलवाने में जुटी रही। जाम से किसी तरह निकलकर परीक्षा केंद्रों पर 8068 में से पहुंचे 7374 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 694 परीक्षार्थी गैर-हाजिर रहे। शाम साढ़े पांच बजे परीक्षा संपन्न होने के बाद शहर की सड़कों पर फिर से जाम-से हालात बन गए, जिस बीच परीक्षार्थी दो-चार होते दिखे।
शनिवार दोपहर बाद तीन बजे परीक्षा शुरू होनी थी। इससे पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए 12.50 से दो बजे के बीच पहुंचना था। प्रदेश के विभिन्न जिलों से परीक्षा के लिए कुछ परीक्षार्थी शुक्रवार को ही यमुनानगर आकर अपने परीक्षा केंद्रों के आसपास होटल व धर्मशाला में रात को रुके। जबकि शनिवार सुबह सात बजे से एनएच-73 (चंडीगढ़-रुडकी) पर अंबाला की ओर से व स्टेट हाईवे कुरुक्षेत्र-सहारनपुर से काफी परीक्षार्थी करों सहित अपने निजी वाहनों से आने लगे। आम दिनों से वाहनों के अधिक दबाव के चलते माग जाम हो गए। हाईवे के बाद शहर के चौक-चोराहों पर भी जाम लग गया। इस बीच अपने निजी वाहनों पर आए परीक्षार्थियों सहित अन्य वाहन चालक भी जाम में फंसे दिखे। परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बॉक्स
रोडवेज में भीड़ ज्यादा, निजी वाहन पर भी हुए परेशान: अंबाला के सुमन, लाडवा के राजेश व कुरुक्षेत्र के रवि ने कहा कि रोडवेज बसों में भीड़ अधिक रहती है। इसलिए वह परिजनों के साथ कार व अन्य निजी वाहनों पर शहर में परीक्षा देने आए, लेकिन यहां हाईवे सहित शहर की सड़कों पर जाम का सामना करना पड़ा। कई चौक-चोराहों पर जाम की स्थिति में वाहन रेंगने पर मजबूर हुए। जाम की दिक्कतों के बीच वह किसी तरह परीक्षा केंद्र में पे्रवश के लिए तय समय तक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को परीक्षा के मद्देनजर परीक्षार्थियों को जाम की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रबंध करने चाहिए थे।
विज्ञापन
बॉक्स
केंद्रों में प्रवेश से पहले हुई परीक्षार्थियों कड़ी तलाशी: परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए तय 12:50 से दो बजे के बीच परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी ली गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों में मेटल डिटेक्टर से हर परीक्षार्थी को चेक किया। साथ ही महिला परीक्षार्थी से बाली, टॉपस, चूड़ी, पाजेब व पुरुष परीक्षार्थियों से घड़ी, बेल्ट, पर्स, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बाहर ही रखवा लिए गए।
बॉक्स
हर कैंद्र पर थे मोबाइल जैमर, 14 उडनदस्तों के साथ कैमरों की भी रही नजर:
सभी 26 परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगे हुए थे वहीं, सीसी व अन्य कैमरों की भी परीक्षार्थियों पर नजर रही। परीक्षा के दौरान विडियोग्राफी कराई गई। इसके अलावा नकल रोकने को केंद्र इंचार्ज व ऑबर्जवरों के अलावा कुल 14 उडनदस्तों ने परीक्षा पर नजर बनाए रखी। उडनदस्तों में डीईओ की आठ टीमें, बोर्ड की दो, एसडीएम व डीसी, एसपी, डीईओ अपनी-अपनी एक-एक टीम शामिल रही। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर स्पेशल टास्क फोर्स भी तैनात रहीं।
यमुनानगर-जगाधरी में 26 परीक्षा केंद्रों पर सायंकालीन सत्र में हुई एचटेट की लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा
प्रदेश के विभिन्न जिलों के 8068 परीक्षार्थियों ने देनी थी परीक्षा, 91.40 रही अटेंडेंस व 8.60 प्रतिशत रहे अपसेंट
निजी वाहनों से पहुंचे अधिकांश परीक्षार्थी, वाहनों के बढ़े दबाव से हाईवे से शहर तक की सड़कें हो गईं जाम
जाम के बीच अपनों केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कतों से दो-चार हुए परीक्षार्थी, जिला प्रशासन के भी छूटे पसीने
फोटो-24 से 30