फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   यूपी में बिक रही हरियाणा की यूरिया खाद

यूपी में बिक रही हरियाणा की यूरिया खाद

Thu, 21 Dec 2017 08:25 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
यूपी में बिक रही हरियाणा की यूरिया खाद

विज्ञापन
यूपी में बिक रही हरियाणा की यूरिया खाद
यूपी में यूरिया का रेट अधिक होने से हो रही कालाबाजारी
कृषि विभाग अंजान, किसानों ने खाद यूपी जाने का किया विरोध
यमुनानगर/खिजराबाद। खिजराबाद से किसानों के लिए प्रयोग होने वाला यूरिया यूपी में सप्लाई हो रहा है। खिजराबाद में खोली गई खाद एवं फर्टिलाइजर्स की दुकानों से अवैध तरीके से यूरिया यूपी में सप्लाई हो रहा है जहां कारोबारी अच्छे मुनाफे के साथ बेच रहे हैं। इससे खिजराबाद क्षेत्र में रहने वाले किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा में यूरिया की कीमत कम होने के कारण इसे यूपी में बेचा जा रहा है। यूपी में यूरिया की कीमत में लगभग सौ रूपए का अंतर है। हरियाणा से यूपी में जाने वाले खाद पर कोई भी विभागीय कार्यवाही नहीं हो रही है। नियमानुसार हरियाणा से सरकारी खाद अन्य राज्यों में सप्लाई नहीं हो सकता। अधिकारियों की मानें तो हरियाणा से यूपी में यूरिया नहीं भेजा जा सकता। यदि हरियाणा के किसान की जमीन यूपी में हो तो वह अपने फसली सीजन में खाद ले जा सकता है, लेकिन इसके लिए किसान को चाहिए कि वह अपनी जमीन का पूरा ब्यौरा दे तभी किसान को खाद मुहैया करवाया जाएगा। हरियाणा में यूरिया की कीमत 290 रुपये प्रति कटृा है और यूपी में जाकर यही यूरिया 350 रूपए प्रति कटृा हो जाता है। हालांकि इफको खाद सेवा सेंटर से हरियाणा के किसी किसान के नाम बिल काट दिया जाता है। पीओएस मशीन से मिलने वाले खाद से सब्सिडी सीधे किसानों के खातों में भेज दी जाती है। यूपी के कारोबारियों द्वारा हरियाणा से यूरिया खाद खरीदकर मोटी कमाई की जा रही है।
बाक्स-
विभागीय कार्रवाई जीरो
अनाज मंडियों और सरकारी गोदामों व अन्य जगहों पर रिकार्ड के हिसाब से यूरिया आता है। लेकिन आज तक किसी भी अवैध तरीके से खाद बेचने वाले और ले जाने वाले पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। विभाग की कुंभकर्णी नींद का फायदा अवैध कारोबार करने वाले उठा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन यूपीमें जाने वाले खाद का पुरजोर विरोध करती है। हरियाणा में आने वाला यूरिया हरियाणा के किसान को ही मिलना चाहिए।
विज्ञापन

बाक्स-
इस बारे में कृषि विभाग के डीडीए यूपी में यूरिया भेजे जाने की मुझे जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच करवाई जाएगी। किसी भी सूरत में अवैध तरीके से यूपी में खाद नही भेजने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-33,34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed