{"_id":"5a3bb9954f1c1bca678c2c92","slug":"151386372520-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीकर साहब! ईब आप करों म्हारे गांम की मांगा नै पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीकर साहब! ईब आप करों म्हारे गांम की मांगा नै पूरा
Updated Thu, 21 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्पीकर साहब! ईब आप करों म्हारे गांम की मांगा नै पूरा
खिजराबाद व छछरौली में लगे जनता दरबार में विस अध्यक्ष कंवरपाल के समक्ष ग्रामीणों ने रखी अपनी मांगें
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। स्पीकर साहब! ईब आप करों म्हारे गाम की मांगा नै पूरा। कुछ इसी अंदाज में खिजराबाद व छछरौली में लगे जनता दरबार में विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल के समक्ष गुरुवार को ग्रामीणों ने अपने गांवों की मांगें रखीं। स्पीकर कंवरपाल ने लोगों की समस्याएं सुन उनके समाधान हेतू संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनता दरबार में गांव पीपलीमाजरा के लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन बनवाने, खिजरी निवासी गीता ने कैंसर के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता देने, ग्राम पंचायत अराइयांवाला के गांव चांदपुर माजरी निवासी दीपा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाने, ग्राम पचांयत मुजाफत कलां के लोगों ने पेंशन डाक घर के माध्यम से दिलवाने, विनोद कुमार ने खिजराबाद से किशनपुरा जाने वाली सड़क बनवाने, कलेसर निवासी इकबाल ने घर में शौचालय बनवाने, ग्राम पंचायत लाहौरीवाला के लोगों ने रामपुर से नंदगढ़ होते हुए दादूपुर जाने वाले रास्ते पर स्पीड ब्रेकर बनवाने, दादूपुर निवासी लछमन सैनी ने पेंशन दिलवाने, दौलतपुर निवासियों ने गांव से पश्चिम की तरफ नाला बनवाने आदि मांगें रखी। मौके पर बिजली निगम एसडीओ सुनील कुमार व जेई सतीश कुमार, सुमेरचंद, जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ प्रमोद गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के जेई अरुण कंसल, समाज कल्याण विभाग से बाबूराम, पंचायती राज विभाग के एसईपीओ साहब सिंह व जेई विरेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद, भाजपा मंडल महामंत्री बलविंद्र मुजाफत, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोड़ा, मोहित गर्ग, छछरौली भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनिष गर्ग, ब्लॉक समिति छछरौली चेयरमैन प्रतिनिधि विरेंद्र चौधरी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुलेखचंद, सन्नी मलिक, इंद्रप्रीत चहल, सरपंच खिजराबाद प्रवीन अग्रवाल, बंसीलाल सैनी, विनोद नंबरदार सहित वरिष्ठ व युवा भाजपा कार्यकर्ता व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो-9