फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   हैबतपुर के राजकीय स्कूल में दस छात्राओं को दी मुफ्त साइकिलें

हैबतपुर के राजकीय स्कूल में दस छात्राओं को दी मुफ्त साइकिलें

Thu, 21 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
हैबतपुर के राजकीय स्कूल में दस छात्राओं को दी मुफ्त साइकिलें

विज्ञापन
हैबतपुर के राजकीय स्कूल में दस छात्राओं को दी मुफ्त साइकिलें
बिलासपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत राजकीय हाई स्कूल हैबतपुर की दस छात्राओं को निशुल्क साइकिले वितरित की गईं। कार्यक्रम में गांव की सरपंच रमन चौहान मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने स्कूली छात्राओं को मेहनत से शिक्षा हासिल कर माता-पिता व गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के मुख्याध्यापक रविंद्र राणा ने बताया कि दो किलोमीटर दूर से आने वाली अनुसूचित जाति की लड़कियों को साइकिलें दी गई हैं। इन लड़कियों को स्कूल पैदल आना पड़ता था। उन्होंने सरकार से मांग की कि अनुसूचित जाति के लड़कों को भी मुफ्त साइकिल योजना का लाभ दिया जाए। इस साल से सरकार ने पहले साइकिल खरीदें व बाद में पैसा पाएं योजना सफल नहीं हो रही है। योजना के तहत जिले के एक भी स्टूडेंट ने साइकिल नहीं खरीदी। इस मौके पर एसएमसी सदस्य नरेश शास्त्री, रामकरण, नरेश पीटीआई, राजदुलारी, गीता रानी, जगवंत, रामकुमार व रजनी रानी मौजूद रहे।
फोटो-12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed