{"_id":"5a356f134f1c1b8b688b8cd3","slug":"151345142918-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में बिजली किल्लत से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों में बिजली किल्लत से ग्रामीण परेशान
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर।
रादौर क्षेत्र में बिजली की किल्लत के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र में बिजली निगम द्वारा मात्र कुछ घंटे बिजली की सप्लाई किए जाने से ग्रामीणों में निगम की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। क्षेत्र निवासी डॉ लाभ सिंह नाचरौन, मायाराम, रणबीर ठसका, जसविंद्र तसैनी, संदीप सैनी, धीरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, गुलाब सिंह आदि ने बताया कि गांव में मात्र 5 से 6 घंटे ही दिन-रात में बिजली ग्रामीणों को मिल पा रही है। इससे गांव में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि दिन के समय मात्र एक घंटा ही बिजली की सप्लाई होती है। जबकि रात के समय 3 से 4 घंटे ही बिजली की सप्लाई की जा रही है। बिजली की कम सप्लाई होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। वहीं बिजली की कमी से पानी की किल्लत है और पशुओं के लिए समय पर चारा नहीं काट पाते। महिलाएं भी बिजली की कमी के कारण अपने घरेलू कार्य करने से वंचित रह जाती है। महिला श्यामो देवी, सलोचना, आंचल, गुलाबो ने बताया कि बिजली की कमी से उन्हें अपने घरेलू कार्य करने में देरी होती है।