फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बिजली बिल चाहिए तो हमारे पास आओ......

बिजली बिल चाहिए तो हमारे पास आओ......

Sun, 17 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिजली बिल चाहिए तो हमारे पास आओ......
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर।
बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को बिजली बिल बांटने का ठेका दिया है, लेकिन ठेकेदार के कारिंदे एक जगह बैठकर बिल बांट रहे हैं। इससे अधिकतर लोगों को बिल नहीं मिल पा रहे हैं और वे समय पर बिल जमा नहीं करवा पा रहे हैं।
कैंप क्षेत्र की जम्मू कॉलोनी, वीना नगर, रंजीत कॉलोनी, शिव नगर, लक्ष्मी नगर, नवाब कॉलोनी, रणजीत कॉलोनी, आदर्श नगर, शर्मा कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में बिजली उपभोक्ताओं को समय पर बिजली के बिल नहीं मिल पा रहे हैं। जबकि बिजली निगम की ओर से घर-घर जाकर बिल बांटने का ठेका दिया गया है। अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि बिल बांटने वाले कर्मचारी घर-घर जाने के बजाय एक ही जगह बैठकर बिल बांट रहे हैं। इससे अधिकतर उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

---------------
धर्मशाला के बाहर चारपाई पर रखकर बांटे जो रहे बिल
शनिवार को जम्मू कॉलोनी की गढवाल धर्मशाला के बाहर बिल बांटने वाले कर्मचारी एक चारपाई पर बिल रखे नजर आए। आसपास के लोग वहां आकर बिल के बंडल में से अपने बिल छांटते रहे। बंडल में कई लोगों को अपना बिल नहीं मिला तो कर्मचारियों ने उन्हें निगम कार्यालय जाने को कहा। कर्मचारी यहां कई घंटे तक बैठे रहे। लोगों ने बताया कि कर्मचारी शुक्रवार को भी यहां बैठकर लोगों को उनके बिल दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मस्जिद में करवाया एलान, आकर बिल ले जाओ
उधर, आदर्श नगर में भी बिल बांटने वाले कर्मचारी एक जगह कुर्सियों में बैठकर लोगों को बिल देते नजर आए। लोगों ने बताया कि कर्मचारियों ने स्थानीय मस्जिद के माइक से एनाउंस करवाया कि यहां आकर अपना-अपना बिल ले जाओ। जिन्हें बिल बांटने का पता चला, वे वहां पहुंच गए। लेकिन अधिकतर लोगों को बिल बांटे जाने का पता नहीं चला।
-------------
बिल के लिए कार्यालय में धक्के खा रहे बुुजुर्ग
बिल वितरण में हो रही लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं को उनके बिल समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण वे बिल जमा करने की तिथि के भीतर बिल जमा नहीं करवा पा रहे हैं। जिन लोगों को बिल नहीं मिल पा रहे हैं, वे निगम कार्यालय में बिल लेने के लिए धक्के खा रहे हैं। पटेल नगर स्थित सब डिवीजन नंबर वन कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग अपना बिल लेने पहुंचे। कार्यालय में केवल एक कर्मचारी ही उपभोक्ताओं को अटेंड कर रहा था, जबकि अन्य कुर्सियां खाली पड़ी थी।
जम्मू कॉलोनी निवासी बुजुर्ग दर्शनलाल मेहंदीरत्ता कार्यालय में अपना बिल लेने आए थे। उन्होंने बताया कि बिल लेने के लिए तीन दिन से कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। यहां भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें कई घंटों का इंतजार करना पड़ा। उन्हें पता चला कि बिल बांटने वाले जम्मू कॉलोनी में गढवाल धर्मशाला के पास बैठे हैं। दर्शनलाल वहां गए और अपना बिल ढूंढा, लेकिन उन्हें उनका बिल नहीं मिला। कैंप निवासी श्यामसुंदर शर्मा को भी उनका बिल नहीं मिला। वे अपना पुराना बिल लेकर कार्यालय में आए। कई घंटे तक इंतजार के बाद उनका नंबर नहीं आया तो वे खाली हाथ वापस लौट गए। आदर्श नगर की ममतो ने बताया कि उसे भी बिल नहीं मिला है। वह पिछले तीन दिन से बिल लेने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रही है। जम्मू कॉलोनी निवासी मनफूल ने बताया कि उसे भी बिल नहीं मिला है।। बिल निकलवाने के लिए वह सुबह आठ बजे कार्यालय आ गए थे, लेकिन उन्हें बिल नहीं मिला। कर्मचारी ने उन्हें सोमवार को आने को कहा है ,जबकि सोमवार को ही बिल जमा करने की अंतिम तिथि है। दर्शनलाल श्यामसुंदर व ममतो की तरह सैकड़ों लोगों को बिल नहीं मिल पाया। लोगों का कहना है कि समय पर बिल न मिलने के कारण वे समय पर अपने बिल का भुगतान नहीं कर पाएंगे और उन्हें जुर्माना देना पड़ेगा।

वर्जन
ये सही है कि बिल वितरण सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। कांट्रेेक्टर नया होने के कारण यह दिक्कत आ रही है। कांट्रेक्टर को कहा गया है कि घर-घर जाकर बिल बंटवाए।
- विकास बंसल, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed