फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अध्यापकों की लंबित मांगों को लेकर छछरौली बीईओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

अध्यापकों की लंबित मांगों को लेकर छछरौली बीईओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 15 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
अध्यापकों की लंबित मांगों को लेकर छछरौली बीईओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
अध्यापकों की लंबित मांगों को लेकर छछरौली बीईओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन बीईओ को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अध्यापकों की लंबित मांगों पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ व स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की छछरौली की कार्यकारिणी ने छछरौली बीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान खंड प्रधान जिले सिंह व रणदीप के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर शिक्षा मंत्री के नाम बीईओ को ज्ञापन सौंपा गया।

खंड प्रधान जिले सिंह व रणदीप ने बताया कि सरकार सरकारी स्कूलों को कम छात्र संख्या के नाम पर बंद कर रही है। जबकि नामांकन अभियान चला कर इन स्कूलों को बंद होने से बचाया जा सकता है। लंबे समय से जेबीटी की स्थानांतरण की सेकेंड ड्राइव शुरू नहीं की है। इस कारण सैकड़ों अध्यापक पीड़ित हैं। उनकी मांग है कि सेकेंड ड्राइव जल्द से जल्द शुरू की जाए। साथ ही जिला कैडर में आने वाले अध्यापक के अंतर जिला स्थानांतरण किए जाएं। इसके अलावा एससी बीसी छात्रों की सभी प्रोत्साहन राशि समय पर जारी हों, अतिथि अध्यापकों को अपने जिलों में ही एडजस्ट किया जाए, सभी अध्यापक वर्गों की पदोन्नति सूची जारी की जाए, मौलिक मुख्य अध्यापक का कार्यभार उच्च विद्यालय मुख्य अध्यापक की तरह किया जाए, शिक्षा के अधिकार कानून के अनुसार रेशनेलाइजेशन की जाए, मासिक परीक्षाओं के स्थान पर त्रैमासिक छमाही व वार्षिक परीक्षाएं ली जाए, गैर शैक्षिक कार्यों के लिए स्थाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए आदि मांगें लंबित हैं। इन्हीं लेकर उन्होंने बीईओ को शिक्षामंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके पर जिला प्रधान राकेश धनखड़, संजय कुमार, सुशील कुमार, धर्मवीर राणा, सोनी लाल, राधेश्याम, हरदयाल सिंह, नरेश सैनी, ऋतु, सीमा शर्मा, जयवीर, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, तेजवीर अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-17 व 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed