{"_id":"5a317f464f1c1b686a8b9700","slug":"151319342711150-80-40-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-अमर उजाला इम्पैक्ट- 150 में से 80 ऑटो के चालान, 40 को किया इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-अमर उजाला इम्पैक्ट- 150 में से 80 ऑटो के चालान, 40 को किया इंपाउंड
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
नियमों को तोड़ने पर 150 में से 80 ऑटो के चालान, 40 को किया इंपाउंड
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाने और प्रतिबंध के बाद भी ड्राइवर सीट के दोनों ओर सीटें लगाने सहित अन्य नॉर्म्स पूरे नहीं किए जा रहे हैं। अमर उजाला ने सात दिसंबर को इस मसले को उठाया तो जागी ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर उतरी। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने 80 ऑटो चालकों के चालान कर डाले और मौके पर 40 ऑटो को इंपाउंड कर दिया गया। हालांकि, बड़ा सवाल अब भी बरकरार है कि, क्या पुलिस नार्म्स पूरे करने की आदत पड़ने तक कार्रवाई जारी रखेगी या एक दिन कार्रवाई के बाद फिर लोगों की सुरक्षा को उनके हाल पर छोड़ देगी।
ट्रैफिक विभाग की ओर से बुधवार को यातायात थाना प्रभारी निर्मल सिंह के नेतृत्व में 150 ऑटो को रोकर जांचा गया। कन्हैया साहिब चौक व ट्रैफिक पार्क के पास जांच कर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने पाया कि अधिकांश ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गईं थीं। वहीं, ड्राइवर की सीट के दोनों ओर सीटें लगी मिलीं। इसके अलावा ऑटो में सुरक्षा उपकरण और चालकों के पास पूरे दस्तावेज भी नहीं थे। यहीं नहीं कई ऑटो पर विभाग की ओर से जारी कर लगाए गए कोड नंबर भी गायब थे वहीं, कइयों में सवारियों के बजाए सिलेंडर व अन्य सामान ढोया जा रहा था। इस पर ट्रैफिक विभाग की टीम ने 80 ऑटो चालकों के चालान किए वहीं, मौके पर 40 ऑटो का इंपाउंड कर दिया।
150 ऑटो की जांच की गई। इनमें 80 ऑटो के चालान किए और 40 को इंपाउंड किया गया। अधिकांश में क्षमता से अधिक सवारियां थी और प्रतिबंध के बाद भी ड्राइवर सीट के दोनों ओर सीटें लगी थी। इसके अलावा कई अन्य नार्म्स भी पूरे नहीं मिले। नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
निर्मल सिंह, प्रभारी, थाना यातायात।