{"_id":"5a2ae33a4f1c1b72548c214e","slug":"15127602572-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससंद अधिवेशन में उठाएंगे दादुपुर-नलवी नहर का मुद्दा : शैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससंद अधिवेशन में उठाएंगे दादुपुर-नलवी नहर का मुद्दा : शैलजा
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
संसद अधिवेशन में उठाएंगे दादुपुर-नलवी नहर का मुद्दा : सैलजा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दादुपुर नलवी नहर को बंद करने के विरोध और किसानों की जमीन का मुआवजा देने की मांग को लेकर 109 दिन से धरने पर बैठे किसानों के बीच शुक्रवार को कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा अपने समर्थकों के साथ पहुंची। उन्होंने किसानों का साथ देने व सड़क से लेकर संसद तक किसानों के हकों की लड़ाई लड़ने की बात दोहराई।
सैलजा इससे पहले भी गत अक्तूबर माह में दल बल के साथ किसानों का सहयोग व समर्थन करने किसानों के बीच आईं थी। सैलजा ने कहा कि 16 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद अधिवेशन में भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से सवाल किया जाएगा और सरकार से अपील की जाएगी कि दादुपुर नलवी संघर्ष समिति की मांगों को यथा शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा सरकार ये मांग पूरी नहीं करती है तो फिर हमारी सरकार आने पर पहली कलम से किसानों की सभी मांगें मानकर पूरा करने का काम करेंगे। साढौरा के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी ने भी किसानों का साथ देने की बात कही। संघर्ष समिति के प्रधान कश्मीर सिंह ढिल्लो, ईश्वर काम्बोज, जगजीत काम्बोज व राजेश दहिया ने किसानों का समर्थन करने पर कुमारी सैलजा का आभार प्रकट किया। उन्होंने सैलजा के समर्थकों सुंदर लाल बतरा, विक्रम सैनी, अनिल गोयल, कपिल खेत्रपाल व राय सिंह आदि का भी धन्यवाद किया। धरने में पूर्व विधायक जसबीर मलौर, राकेश शर्मा, अनिल गोयल, राजिंदर चितकारा, नरपाल सिंह, मेम सिंह, मनोज जयरामपुर, टीपी सिंह, अर्जुन सुढैल, जोनी मेहला, दलबीर, मंदीप, नरेश ससोली आदि किसान शामिल थे।
---------------------------
फोटो-42