फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   वर्तमान में ज्ञानार्जन के लिए विद्यार्थी मोबाइल पर निर्भर: प्रो. भीमसिंह दहिया

वर्तमान में ज्ञानार्जन के लिए विद्यार्थी मोबाइल पर निर्भर: प्रो. भीमसिंह दहिया

Tue, 12 Dec 2017 04:31 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
वर्तमान में ज्ञानार्जन के लिए विद्यार्थी मोबाइल पर निर्भर: प्रो. भीमसिंह दहिया
शिक्षक का विषय ज्ञान मजबूत होगा, तभी उसके शब्दों में ताकत होगी : भीमसिंह दहिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राज्य स्तरीय एफडीपी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से आए शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजिका एवं कॉलेज प्राचार्या डॉ. उज्ज्वल शर्मा व मुख्य वक्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम संरक्षक प्रो. भीम सिंह दहिया ने कहा कि शिक्षक का विषय ज्ञान मजबूत होगा, तभी उसके शब्दों में ताकत होगी। अध्यापक के सिद्धांत, प्रतिबद्धता, आत्मविश्वास ही उसकी भाषा व व्यक्तित्व है। डॉ. शारदा शर्मा ने कहा कि शिक्षक को पाठ्यक्रम के साथ विद्यार्थियों की रुचि व गुणों को तराशना होगा। सोनिया शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से व्यक्तित्व निखार में अध्यापक की भूमिका पर प्रकाश डाला। सीमा गुप्ता ने कहा विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को सुनने तथा सुलझाने का समय भी अध्यापक को देना होगा। प्रिया ने अध्यापक को मां की भूमिका की भांति ही प्रमुख माना और कहा कि शिक्षक कभी साधारण नहीं होता है। प्रलय और निर्माण उसकी गोद में खेलते हैं। अशोक बंसल ने कहा कि हम अध्यापक कहां और किसके साथ बैठते हैं, यही उसका व्यक्तित्व निर्धारित करता है। डॉ. उज्वल शर्मा ने युवाओं के दिशा-निर्देशन तथा समाज निर्माण में उनकी विशेष भूमिका को रेखांकित किया। मंच संचालन डॉ सुरूचि कालड़ा चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed