फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्कूल में मधु-मक्ख्यिं का हमला, काटने से दो छात्र घायल

स्कूल में मधु-मक्ख्यिं का हमला, काटने से दो छात्र घायल

Thu, 07 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में मधु-मक्ख्यिं का हमला, काटने से दो छात्र घायल

विज्ञापन
स्कूल में मधु-मक्खियों का हमला, काटने से दो छात्र घायल
बिलासपुर। कस्बे के राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूल बिलासपुर में बुधवार दोपहर स्कूल प्रांगण में मधु मक्खियों का हमला होने से पूरे स्कूल में हडकंप मच गया। अध्यापकों व बच्चों ने स्कूल के कमरों को बंद कर और बाहर आग जलाकर धुआं कर मधु-मक्खियों को भगाया गया। मधु मक्खियों के हमले से दो छात्र चपेट में आकर घायल हो गए।

बुधवार दोपहर लगभग दो बज कर 35 मिनट पर स्कूल प्रांगण के स्टेज के समीप लगे पीपल के पेड़ के पास से काफी संख्या में मधु-मक्खियों आ गई। इसको देखकर प्रधानाचार्य ने तुरत बच्चों और अध्यापकों को अपनी कक्षाओं में जाकर दरवाजा बंद करने को कहा। इसी दौरान दसवीं कक्षा के दो छात्र गांव भील छप्प्पर के ओमकार व खनिपुर के आशु पानी पीने के लिए स्कूल प्रांगण के बीच थे, जिनको मुध-मक्खियों ने काट लिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार कर छुट्टी दे दी। उधर, स्कूल प्रांगण में आग जलाकर धुंआ कर मधु-मक्खियों को आधे घंटे की मशक्कत के बाद भगाया गया। साढ़े तीन बजे स्कूल की छुट्टी के पश्चात बच्चों को खेल मैदान की ओर लगे दरवाजे की ओर से बाहर भेजा गया।
विज्ञापन

फोटो-37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed