{"_id":"5a2845d44f1c1bf4688bfa3d","slug":"15125888887-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातचीत कर रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों का समाधान करें सरकार: सोमनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातचीत कर रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों का समाधान करें सरकार: सोमनाथ
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बातचीत कर रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों का समाधान करें सरकार: सोमनाथ
मांगों को लेकर जगाधरी अनाज मंडी में रिटायर्ड कर्मियों का धरना तीसरे दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले जगाधरी अनाज मंडी में चल रहा जिले के रिटायर्ड कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने की अध्यक्षता छछरौली खंड प्रधान ज्ञानचंद बसाती व खंड बिलासपुर प्रधान सुखदेव सिंह ने की। जिला सचिव सोमनाथ ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों का बातचीत कर समाधान करे, अन्यथा प्रदेश के रिटायर्ड कर्मचारी सरकार की झूठ, लूट व फूट की राजनीति को जनता के बीच लेकर जाएंगे। उनकी मांग है कि कैशलेस योजना पूर्ण रूप से लागू की जाए, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये मासिक किया जाए व 65 वर्ष की आयु उपरांत पांच प्रतिशत बेसिक पेंशन वृद्धि की जाए। जिला प्रधान विनोद कुमार त्यागी ने सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार से कोई भी वर्ग खुश नहीं है। नोटबंदी, कैशलेस, जीएसटी के हमलों से जनता बेहाल है। उनकी सरकार से मांग है कि पुरानी पेंशन योजना व समान काम समान वेतन लागू किया जाए। अतिथि अध्यापकों सहित सभी कर्मियों को पक्का किया जाए और जनवरी 2006 से पेंशन को संशोधित कर सभी लाभ दिए जाएं। इसके अलावा रिटायर्ड कर्मियों को पुन: नियुक्ति देने की बजाए बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए आदि मांगे हैं। इस मौके पर सोबन सिंह, रोशन लाल, रामपाल सैनी, सीताराम, सतपाल, कस्तूरी लाल, मंजीत सिंह, कृष्णलाल, मदन सिंह राणा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजपाल सांगवान, ब्लॉक प्रधान ज्ञान सिंह, राजकुमार कांबोज मौजूद रहे।
फोटो-1