फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मुझे मुख्यमंत्री बनाओ, आपकी सभी मांगे पूरी करूंगा : सांसद

मुझे मुख्यमंत्री बनाओ, आपकी सभी मांगे पूरी करूंगा : सांसद

Wed, 25 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
मुझे मुख्यमंत्री बनाओ, आपकी सभी मांगे पूरी करूंगा : सांसद
मुझे मुख्यमंत्री बनाओ, आपकी सभी मांगे पूरी करूंगा : सांसद
विज्ञापन

- कुरुक्षेत्र सांसद ने अंबेडकर भवन की आधारशिला रखी
अमर उजाला ब्यूरो
जगाधरी वर्कशाप।
कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने मंगलवार को श्री रविदास मंदिर जवाहर नगर फर्कपुर में अंबेडकर भवन की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। सांसद ने कहा कि यदि सभी लोग एक जुट हों और आने वाले चुनाव में मुझे मुख्यमंत्री बनाएं तो वे उनकी सभी मांगों को पूरा करेंगे।

रविदास प्रचारक सभा के प्रधान मामचंद, चेयरमैन राजकुमार व अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि सहित दरबारी लाल चौहान, सीताराम, पूर्व डीजीपी हिमाचल प्रदेश पृथ्वी सिंह व पार्षद कर्मवीर सेठी को शाल भेंट कर स्वागत किया गया। सांसद राज कुमार सैनी ने कहा कि उनके पास मुख्य रूप में पांच मुद्दे हैं। पहला अपने समाज को शत-प्रतिशत आरक्षण दिलवाना, एक परिवार एक रोजगार, हम दो हमारे दो, किसान व मजदूर का सांझा व राज्य सभा को समाप्त करना। उन्होंने कहा कि बाबा भीम राव अंबेडकर ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। उनके बनाए हुए कानून से ही दलित समाज को ऊपर उठकर जीने की आजादी मिली है। आजादी के 70 वर्ष बाद भी दलित वर्ग के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। मगर अब हम यह नहीं सहेंगे। यदि दलित वर्ग के लोग चाहें तो किसी भी सरकार को बना सकते हैं और गिरा सकते हैं। पूर्व डीजीपी हिमाचल पृथ्वी राज ने कहा कि अभी भी मध्य प्रदेश के अंदर दलित वर्ग के बच्चों के लिए स्कूल में पीने के पानी का घड़ा अलग रखा जाता है। बाबा भीम राव अंबेडकर ने हमें ऊपर उठकर जीने का रास्ता बताया। उनके साथ भी कई प्रकार अन्याय हुए मगर उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सभा के प्रधान माम राज ने कहा कि हमारी लंबे समय से मांग थी कि यहां अंबेडकर भवन बनाया जाना चाहिए। जिसमें किसी भी वर्ग के लोग अपने धार्मिक व सामाजिक आयोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन

फोटो-8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed