फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अंडर-17 लॉन टेनिस केसेमीफाईनल में यमुनानगर ने करनाल को हराया

अंडर-17 लॉन टेनिस केसेमीफाईनल में यमुनानगर ने करनाल को हराया

Wed, 18 Oct 2017 12:30 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
अंडर-17 लॉन टेनिस केसेमीफाईनल में यमुनानगर ने करनाल को हराया
रोहतक ने सिरसा को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। तेजली खेल परिसर में चल रही राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने लॉन टेनिस और भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। मंगलवार को दोनों गेम्स में इंटर फाइनल (सेमीफाइनल) मैच हुए।
लॉन टेनिस (अंडर-14) लड़कियाें के इंटरफाइनल (सेमीफाइनल)मैच में सोनीपत ने झज्जर, रोहतक ने सिरसा, करनाल ने भिवानी को हराया। लॉन टेनिस (अंडर-17) लड़कियां के इंटर फाइनल मैच में सोनीपत ने करनाल, गुरुग्राम ने अंबाला, यमुनानगर ने पलवल, रोहतक ने पंचकूला को पराजित किया। लॉन टेनिस (अंडर-14) लड़के सेमीफाइनल मैच में रोहतक ने अंबाला, सोनीपत ने फरीदाबाद को हराया। लॉन टेनिस (अंडर-17) लड़कों के सेमीफाइनल मैच में यमुनानगर ने करनाल, सोनीपत ने रोहतक को हराया। लॉन टेनिस (अंडर-17) फाइनल मैच में करनाल ने रोहतक और सोनीपत ने यमुनानगर को पराजित किया। लॉन टेनिस (ओपन) सैमीफाइनल मैच में अंबाला ने सोनीपत, रोहतक ने भिवानी, सोनीपत ने भिवानी को हराया।
विज्ञापन

भारोत्तोलन के परिणाम: अंडर-14 महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग में अंबाला की मुस्कान प्रथम, फरीदाबाद की गंजन द्वितीय स्थान पर रहीं। 69 किलोग्राम में गुरुग्राम की ज्योति पहले, स्थान पर रहीं। अंडर-17 महिलाओं के 58 किलोग्राम वर्ग में भिवानी की नेहा पहले, अंबाला की सिमरन दूसरे, झज्जर की मंजू ने तीसरा स्थान हासिल किया। 63 किलोग्राम वर्ग में रोहतक की कृति ने पहला, अंबाला की मानसी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 69 किलोग्राम में यमुनानगर की प्रीति रानी पहले, रोहतक की दीक्षा दूसरे और रिवाड़ी की मनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। 75 किलोग्राम में भिवानी की तमन्ना ने पहला, यमुनानगर की काजल ने दूसरा और रोहतक की राखी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 75 किलोग्राम में करनाल की नवजोत कौर, अंबाला की नेहा और सोनीपत की यशिका क्रमश : पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। ओपन महिलाओं के 63 किलोग्राम में सोनीपत की स्वाति पहले, पानीपत की राखी दूसरे और झज्जर की मनीषा तीसरे स्थान पर रही। 69 किलोग्राम में भिवानी की रेनू प्रथम, सोनीपत की ज्योति द्वितीय और सोनीपत की स्नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। 75 किलोग्राम में भिवानी की मंजू ने पहला, सोनीपत की स्मृति ने दूसरा और पानीपत की ईतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 90 किलोग्राम वर्ग में यमुनानगर की सोनाली थापा ने पहला, भिवानी की आशू ने दूसरा और सोनीपत की संजीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 90 किलोग्राम वर्ग में भिवानी की ललिता ने पहले स्थान पर बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारोत्तोलन पुरुषों के मुकाबले: अंडर-14 के 77 किलोग्राम में झज्जर के महेश पहले, करनाल के अक्षय दूसरे स्थान पर रहे। 85 किलोग्राम में रोहतक के सोमनाथ पहले, गुरुग्राम के शक्ति सोलंकी दूसरे और सोनीपत के अदित्य तीसरे स्थान पर रहा। 94 किलोग्राम वर्ग में यमुनानगर के संदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 के 77 किलोग्राम में रोहतक के संदीप ने पहला, सोनीपत के मोहित ने दूसरा और गुरुग्राम के रंजन यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 85 किलोग्राम में यमुनानगर के विश्वजीत ने पहला, गुरुग्राम के योगेश ने दूसरा और सोनीपत के रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। 94 किलोग्राम में यमुनानगर के कर्मपाल पहले, रोहतक के प्रिंस कुमार दूसरे और रिवाड़ी के भारत तीसरे स्थान पर रहे। पुरुषों के ओपन में 69 किलोग्राम वर्ग में रोहतक के विकास ने पहला, यमुनानगर के बलराम सिंह ने दूसरा और पानीपत के राजीव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 77 किलोग्राम में रोहतक के पवन प्रथम, मेवात के महीपाल दूसरे और यमुनानगर के अंसूल तीसरे स्थान पर रहे। 85 किलोग्राम में रोहतक के राजबीर ने पहला, पलवल के जय प्रकाश ने दूसरा और सोनीपत के बलराम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 94 किलोग्राम में रोहतक के दीपक पहले, यमुनानगर के ललित कुमार दूसरे और सोनीपत के रोहित तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed